फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road accident: Truck and car collide on Dharamshala Una highway, Kotkhai youth dies

Una: धर्मशाला-ऊना मार्ग पर ट्रक और कार में टक्कर, कोटखाई के युवक की माैत, एक घायल

Tue, 29 Oct 2024 05:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ूही/ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ूही/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Oct 2024 05:44 PM IST
सार

 पुलिस थाना अंब के अंतर्गत ऊना-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर बड़ूही में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। 

विज्ञापन
road accident: Truck and car collide on Dharamshala Una highway, Kotkhai youth dies
ट्रक और कार में टक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना अंब के अंतर्गत ऊना-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर बड़ूही में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का प्राथमिक उपचार करवाने के बाद हालत को गंभीर भांपते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बड़ूही में एक कार (एचपी99-1149) और एक ट्रक नंबर एचपी 71-0940 आपस में टकरा गए। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार कार में सवार अक्षय चौहान पुत्र राजिंदर चौहान, तहसील कोटखाई जिला शिमला की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति अग्वेद पांडे पुत्र दिनेश पांडे, उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन



हादसे के तुरंत बाद घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कार सवार कांगड़ा जिला के नूरपुर में किसी शादी समारोह में भाग लेने गए हुए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उधर, एसपी ऊना राकेश सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed