{"_id":"67078261d168c027b40be00d","slug":"road-accident-three-youths-died-due-to-tractor-overturning-in-kangra-s-harsar-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कांगड़ा के हरसर में चढ़ाई चढ़ते पलटा बजरी से भरा ट्रैक्टर, चालक समेत तीन युवाओं की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: कांगड़ा के हरसर में चढ़ाई चढ़ते पलटा बजरी से भरा ट्रैक्टर, चालक समेत तीन युवाओं की गई जान
Thu, 10 Oct 2024 06:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:54 PM IST
सार
कांगड़ा जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई है। पुलिस थाना जवाली के हरसर में ट्रैक्टर पलटने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस थाना जवाली के तहत गांव चादर (हरसर) में चढ़ाई में बजरी से भरा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन युवाओं की मौत हो गई। वीरवार सुबह यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान चालक रोमित सिंह (31) निवासी गांव पनालथ, संगम कुमार (22) निवासी पोलियां (फतेहपुर) और सूरज कुमार (27) निवासी जैंद इंदौरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरसर सोसायटीज से चादर मार्ग पर एक ट्रैक्टर बजरी लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर पर चालक सहित तीन लोग सवार थे। चादर में अचानक ट्रैक्टर आगे से खड़ा हो गया और पलटकर ट्रॉली के साथ लग गया। इस कारण चालक सहित अन्य दोनों अन्य लोग ट्रैक्टर के नीचे आ गए। ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पर पहुंचे और लोगों ने ट्रैक्टर को खींचकर सीधा किया। जब तक ट्रैक्टर को खींचकर कर तीनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। उधर, पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन