{"_id":"66555e07668dd68677086ed5","slug":"road-accident-private-school-bus-and-truck-trala-collide-in-jogindernagar-more-than-20-students-injured-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: जोगिंद्रनगर में निजी स्कूल बस और ट्राले में टक्कर, 20 से अधिक विद्यार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: जोगिंद्रनगर में निजी स्कूल बस और ट्राले में टक्कर, 20 से अधिक विद्यार्थी घायल
Tue, 28 May 2024 10:02 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 May 2024 10:02 AM IST
सार
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक निजी स्कूल बस व ट्राले में मंगलवार सुबह टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक सहितत 20 से अधिक विद्यार्थी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
स्कूल बस और ट्राले में टक्कर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक निजी स्कूल बस व ट्राले में मंगलवार सुबह टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक सहितत 20 से अधिक विद्यार्थी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार मंडी-पठानकोट हाईवे पर मंगलवार सुबह निजी स्कूल बस विद्यार्थियों को लेकर जोगिंद्रनगर से मंडी की ओर जा रही थी। इसी दाैरान अचानक जोगिंद्रनगर के एप्रोच मार्ग के पास मोड़ पर बस सामने से आ रहे ट्राले से टकरा गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद विद्यार्थियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक को गंभीर व 20 से अधिक स्कूली बच्चे को चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर पहुंचाया गया। उधर, हादसे के बाद मंडी-पठानकोट हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस की अेार से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घायल बच्चों व बस चालक का जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार जारी है।
विज्ञापन