फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road Accident on Bharmour-Pathankot highway, two died after car fell into ditch

Himachal: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हादसा, कार खाई में गिरने से दो लोगों की माैत

Fri, 02 May 2025 11:23 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 May 2025 11:23 AM IST
सार

चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दयालु पुल के पास सड़क हादसे में दो लोगों की माैत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Road Accident on Bharmour-Pathankot highway, two died after car fell into ditch
चंबा में खाई में गिरी कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़ गांव के साथ लगते दवालु पुल पर एक मारुति कार अनियंत्रित होकर 50 गहरी खाई में जा लुढ़की। हादसा इतना भयावक रहा कि कार पहाड़ी से टकराने के बाद लुढ़कते हुए नाले में जा गिरी और उसके परखर्चे उड़ गए। दर्दनाक हादसे में कार में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान महेंद्र कुमार निवासी त्रिथा और अशोक कुमार निवासी लाहड़ के रूप में हुई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। गंभीर रूप से देवराज पुत्र श्रवण कुमार निवासी बेटना डाकघर त्रिथा तहसील डलहौजी मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन हैं। जबकि, प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक अनित कुमार पुत्र तिलक राज निवासी गांव परिहार डाकघर दड्डा को डलहौजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25000-25000 रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मारुति कार में सवार होकर अनित, देव राज, महेंद्र कुमार, अशोक कुमार वीरवार मध्यरात्रि के समय गोली में मजदूरी करने के बाद अपने घर की तरफ आ रहे थे। कार अनित कुमार चला रहा था। पुल के समीप पहुंचने पर अचानक कार अनियंत्रित हो पुल से होकर पहाड़ी से जा टकराई और लुढ़कती हुई 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन गिरने की आवाज सुन कर स्थानीय लोग मौके पर दौंड़े पहुंचे। साथ ही लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को उठाकर सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। जहां पर डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने महेंद्र कुमार और अशोक कुमार को मृत करार दिया। साथ ही गंभीर घायल देवराज को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया। जबकि, अनित को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस टीम ने शव को कब्जों में लेकर शवगृह में रखवाया। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि कार दुर्घटना में दो लोगाें की मौत हुई है। जबकि, हादसे में गंभीर घायल दो लोग मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed