फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   road accident kangra: Private bus full of passengers overturned in indora Bhadroya

Kangra News: भदरोआ में यात्रियों से भरी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश बैरियर तोड़ते हुए सड़क किनारे पलटी

Sat, 21 Oct 2023 11:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Oct 2023 11:26 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के तहत ग्राम पंचायत भदरोआ में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराने के बाद पलट गई। 

विज्ञापन
road accident kangra: Private bus full of passengers overturned in indora Bhadroya
भदरोआ में बस हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के तहत ग्राम पंचायत भदरोआ में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराने के बाद पलट गई। बस मनाली से पठानकोट रूट पर जा रही थी। हादसे के समय बस में 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना में बस में सवार लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट और नूरपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बस पलटने से सवारियों में चीख पुकार मच गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग, पुलिस और उपमंडल प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


कुछ घायलों ने निजी अस्पतालों में इलाज करवाया। हादसे के बाद प्रशासन की तरफ से क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। इंदौरा के एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया था। बस में सवार घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस में सवार तीन घायलों को सिविल अस्पताल पठानकोट और चार घायलों को सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है। इसके अलावा अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घायलों की सूची
निखेश पत्नी सुरजीत, सुरजीत (34) पुत्र तोताराम गांव गदरोला उत्तर प्रदेश, लक्ष्य (5) पुत्र सुरजीत, न्यासा पुत्री सुरजीत, तोता राम पुत्र बसंता सिंह, निखेश देवी पत्नी विजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह पुत्र श्रीराम, बबली पत्नी तोता राम निवासी यूपी, विनोद पुत्र बलवीर सिंह निवासी पठानकोट और राजेश कुमार पुत्र राम कृष्ण, जय प्रकाश पुत्र कृष्ण मिश्रा, विनीत कुमार शर्मा पुत्र शंकर लाल, सुनील कुमार पुत्र मोहन, रूप सिंह पुत्र सरनाम सिंह, छोटे लाल पुत्र हेमराज, महेश चंद्र पुत्र बालक राम, निर्भय सिंह पुत्र ढाल सिंह, गौरव पुत्र ओंकार सिंह, छोटे लाल पुत्र गेंदा लाल, मनोज शुक्ला, पुत्र राम शरण शुक्ला, इंद्र पाल पुत्र धनीराम, रवि पुत्र रामा, मंजीत पुत्र भगवान, राजेश पुत्र लाला राम, ब्रिजेश कुमार पुत्र उदयभान सिंह, हरिओम पुत्र अशोक कुमार, विमल कुमार पुत्र रंजीत सिंह, शिव कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी यूपी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed