फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accident: Jeep falls in Sutlej river due to road danga collapses in Himachal's Kinnaur, three missing inc

Himachal News: किन्नौर में अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिरी जीप, दंपती समेत तीन लापता

Wed, 26 Jul 2023 09:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Jul 2023 09:53 PM IST
सार

किन्नौर जिले के छोल्टू-जानी संपर्क मार्ग पर बुधवार देर शाम 6:00 बजे अनियंत्रित होकर एक पिकअप (एचपी-26ए- 3138) अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी।

विज्ञापन
Road Accident: Jeep falls in Sutlej river due to road danga collapses in Himachal's Kinnaur, three missing inc
सतलुज नदी में गिरी जीप। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के छोल्टू-जानी संपर्क मार्ग पर बुधवार देर शाम 6:00 बजे अनियंत्रित होकर एक पिकअप (एचपी-26ए- 3138) अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार दंपती समेत तीन लोग सतलुज में बह गए, जबकि एक महिला घायल है। सूचना मिलते ही टापरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को छोल्टू अस्पताल पहुंचाया और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि पिकअप टापरी से जानी की ओर जा रही थी कि अचानक छोल्टू-जानी संपर्क सड़क पर तेनांग में गाड़ी सतलुज में जा गिरी। गाड़ी में सवार वाहन मालिक एवं चालक जीवन सिंह नेगी (43) उनकी पत्नी चंपा देवी (44) और अनीता (34) तीनों निवासी जानी जिला किन्नौर सतलुज के तेज बहाव में बह गए। अन्य महिला राजकुमारी गाड़ी से गिरकर नदी किनारे जा गिरी और घायल हो गई। एसपी ने बताया कि तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुंडा-सनेई सड़क पर चलती जीप पर गिरीं चट्टानें
वहीं,  सुंडा-सनेई मार्ग पर बुधवार को सुंडा के पास भूस्खलन होने से दो वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। यह हादसा सुबह के समय पेश आया है। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक पूरी तरह से सुरक्षित है। हादसा उस समय हुआ जब रामपुर से आ रही नालीदार चादरों से लदी गाड़ी पर चट्टानें गिर गईं। वहीं सुबह 11:30 रामपुर की तरफ जा रही ऑल्टो कार पर भी चट्टानें गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में भगत जोशी निवासी जगुणी बाल-बाल बच गए। वहीं शाम करीब 4:30 बजे चुहाबाग में एनएच के किनारे खड़ी दो निजी बसों पर भी बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। इससे वाहनों को नुकसान पहुंचा हैं। हालांकि इस दौरान कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed