फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident in Mandi fagudhar, car fell into deep nala, three people including Panchayat Pradhan died

Himachal: मंडी में सड़क हादसा, 500 मीटर गहरे नाले में गिरी टैक्सी, पंचायत प्रधान समेत तीन की मौत

Thu, 30 May 2024 06:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2024 06:14 PM IST
सार

मंडी जिले की बालीचौकी-सुधराणी सड़क पर फागुधार में गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक टैक्सी अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई से नाले में जा गिरी

विज्ञापन
Road accident in Mandi fagudhar, car fell into deep nala, three people including Panchayat Pradhan died
500 मीटर गहरे नाले में गिरी कार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बालीचौकी-सुधराणी सड़क पर फागुधार में गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक टैक्सी अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई से नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार ग्राम पंचायत खलवाहन के प्रधान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतकों में पंचायत प्रधान, उसका भाई और चाचा शामिल हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर टैक्सी के माध्यम से तीनों सवार सुधराणी से बालीचौकी की तरफ आ रहे थे। अचानक फागुधार में टैक्सी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।

विज्ञापन


कार गिरने की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस विभाग और 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी के साथ एसडीएम मोहन शर्मा ने टीम के साथ मौके में पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला गया। हादसे के बाद तीन लोगों के शव बरामद हुए। इस दौरान अन्य लोगों के घायल होने की आशंका पर मौके पर तलाश की गई, लेकिन बाद में कार में तीन ही लोग सवार होने का पता चला। मृतकों की पहचान पंचायत प्रधान उदमी राम(50), भाई तोता राम(52), चाचा फागणु राम(59) निवासी खलवाहन तहसील बालीचौकी जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


खलवाहन पंचायत के पूर्व प्रधान भूमे राम ने बताया कि कार हादसे के बाद शवों को मुश्किल से निकाला गया। वहीं, एसडीएम बालीचौकी मोहन शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। नियमों के अनुसार परिजनों की उचित सहायता की जाएगी। उधर, पुलिस चौकी प्रभारी राम कृष्ण ने बताया कि शव बंजार अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed