{"_id":"62e2183a5be9b62f86449743","slug":"road-accident-in-himachal-pradesh-hrtc-bus-crashed-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में हादसा: एचआरटीसी की बस सड़क धंसने से पलटी, 14 यात्री हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में हादसा: एचआरटीसी की बस सड़क धंसने से पलटी, 14 यात्री हुए घायल
Thu, 28 Jul 2022 02:09 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू़)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू़)
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:09 PM IST
सार
जराई से ठियोग के लिए एचआरटीसी की बस सुबह 7:00 बजे चली थी। यहां से करीब पांच किलोमीटर आगे करीब 7:45 बजे देवगढ़ पंचायत के कुफर के समीप बस हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
Road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला जिला की कोटखाई तहसील की ग्राम पंचायत देवगढ़ के कुफर में बारिश में सड़क धंसने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस गिर गई। इसमें चालक-परिचालक सहित 14 यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक जराई से ठियोग के लिए एचआरटीसी की बस सुबह 7:00 बजे चली थी। यहां से करीब पांच किलोमीटर आगे करीब 7:45 बजे देवगढ़ पंचायत के कुफर के समीप बस हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बस दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने बचाव के लिए चिल्लाने लगे। लोगों का कहना है कि अगर बस आधा किलोमीटर आगे दुर्घटनाग्रस्त होती तो कई लोगों की जान जा सकती थी। स्थानी निवासी चश्मदीद नंदलाल शर्मा ने बताया कि बस के गिरने की आवाज के साथ ही आसपास के लोगों ने सवारियों की चीख पुकार सुनी। इसके बाद वह और आसपास के अन्य लोग फौरन मौके पर पहुंचे। इसके बाद एक-एक करके घायलों को बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद लोगों को निजी वाहनों से स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया। इस दौरान बस के परिचालक दुर्गादास को टांग में गहरी चोट आई थी।
विज्ञापन
बस में एक ही परिवार के अमन, शीतल और जोगिंद्र और उनकी माता राधा देवी भी सफर कर रहे थे। शिवलाल को जब बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई वह। इसके बाद वह घटना स्थल के लिए रवाना हुए। यहां उन्हें सभी के सुरक्षित होने का पता चला, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली।
गांव के लोगों ने बताया कि सड़क के धंसने से हादसा हुआ। इसके बाद चार पलटे लगने के बाद करीब 50 मीटर नीचे सेब के बगीचे में जाकर रुकी। उधर प्रशासन की ओर से एसडीएम चेतना खंडवाल ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया। हादसे के समय बस में चालक-परिचालक सहित 14 लोग सवार थे। सभी घायलों का उपचार ठियोग अस्पताल में चल रहा है।
परिचालक दुर्गादास की बस में फंस गई टांग
बस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सवारियों को निकालने का कार्य शुरू किया लेकिन परिचालक दुर्गा दास की टांग बस में फंसने से उन्हें बाहर निकालने में काफी दिककतें पेश आई। बस एक तरफ को पलट गई थी, ऐसे में लोगों को निकालने में भी मुश्किलें पेश आ रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया। इस हादसे में उनकी टांग में फ्रेक्चर आया है। इसके अतिरिक्त अधिकांश यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। एसडीएम कोटखाई चेतना खडवाल ने कहा कि बस में बैठे सभी लोग खतरे से बाहर है।
बस हादसे में घायलों के नाम
बस हादसे में राकेश पुत्र चेत राम निवासी ठियोग, परिचालक दुर्गा दास पुत्र पिंकू राम निवासी देहरा कांगड़ा, काजल पुत्री राकेश शर्मा निवासी बगहार, जोगिंद्र पुत्र बुद्धि राम निवासी गांव रियाणा ठियोग, राधे देवी पत्नी बुद्धिराम निवासी रियाणा ठियोग, साहिल पुत्र किशोरी लाल निवासी बगहार, अमन पुत्र शिवलाल, शीतल पुत्री गिरजानंद पुत्र इंद्र सिंह शामिल हैं।