फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident himachal: Volvo and truck collide in Jadol, Sundernagar, half a dozen passengers injured

Himachal News: सुंदरनगर के जड़ोल में वोल्वो और ट्रक की टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल

Sat, 20 Apr 2024 01:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 01:34 PM IST
सार

सुंदरनगर के जड़ोल में सड़क पर शनिवार सुबह बैल को बचाते हुए वोल्वो बस ट्रक के साथ जा टकराई। 

विज्ञापन
Road accident himachal: Volvo and truck collide in Jadol, Sundernagar, half a dozen passengers injured
जड़ोल में वोल्वो व ट्रक की टक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सुंदरनगर के जड़ोल में सड़क पर शनिवार सुबह बैल को बचाते हुए वोल्वो बस ट्रक के साथ जा टकराई। इस हादसे में वोल्वो में सवार करीब आधा दर्जन सवारियों को चोटें आई हैं। हादसे में वोल्वो और ट्रक चालक भी घायल हुए हैं। घायलों का उपचार नागरिक अस्पताल में करवाया गया है। सुंदरनगर थाना में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस जब सुंदरनगर के जड़ोल पहुंची तो सड़क पर बैल को बचाते हुए तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर बिलासपुर की ओर जा रहे ट्रक के साथ जा टकराई।

विज्ञापन


इस टक्कर में वोल्वो में सवार करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना के तहत डैहर पुलिस चौकी का दल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी गई है और घायलों का उपचार सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed