फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accident Himachal: jeep fell into deep gorge in mandi, four including driver died

Road Accident Himachal: गहरी खाई में गिरी टेंपो ट्रैक्स, दो चचेरे भाइयों समेत चार की मौत

Wed, 25 May 2022 09:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 May 2022 09:03 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में एक जीप गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Road Accident Himachal: jeep fell into deep gorge in mandi, four including driver died
गहरी खाई में गिरी जीप - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज में हुए एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों समेत चार युवकों की मौत हो गई। बुधवार शाम 5:00 बजे खोलानाल-खुहन-कशीमलीधार सड़क पर खुहन के पास एक टेंपो ट्रैक्स जीप से चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतकों में तीन युवा कूंन गांव के रहने वाले थे। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सुबह सभी किसी काम से पंडोह गए थे। कूंन पहुंचने के बाद सभी दोबारा खोलानाल गए, तभी खुहन के पास हादसा हो गया। ग्रामीणों से हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए पहुंची, लेकिन गाड़ी गिरते ही चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान चालक दुर्गा दास (40) पुत्र आही चंद निवासी शगलोट खोलानाल के अलावा खेम राज (30) पुत्र चेतराम, रोशन (34) पुत्र वेद राम और संजय (30) पुत्र गांधी तीनों निवासी कूंन के रूप में हुई है। रोशन और संजय आपस मे चचेरे भाई हैं। एसपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिए हैं। हादसे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी दुख जताया है।

विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत  
उधर, चंडीगढ़-मनाली एनएच पर झलोगी आर्मी कैंप के पास मनाली से सैर कर लौट रहे दंपती का बाइक ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। मृतक हिला की पहचान अनिशा रावत पुत्री गजपाल निवासी गांव सकवाड़ी डाकघर कंडाखाल तहसील सुपोली जिला पौड़ी घड़वाल, उत्तराखंड के रूप में हुई है। शक्ति रावत उम्र 24 पुत्र भजन सिंह रावत का इलाज नागरिक अस्पताल नगवाईं में चल रहा है। एसपी मंडी शलिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हो गई है। पति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed