फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accident: Car fell into 400 feet deep gorge in Ronhat, three including professor and student died

Road Accident: रोनहाट में 400 फीट गहरी खाई में गिरी कार, प्रोफेसर और छात्रा समेत तीन की मौत

Thu, 17 Aug 2023 10:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट/शिलाई (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट/शिलाई (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Aug 2023 10:29 PM IST
सार

सिरमौर जिले में शिलाई के रोनहाट में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा गुरुवार शाम करीब 5:45 बजे हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Road Accident: Car fell into 400 feet deep gorge in Ronhat, three including professor and student died
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शिलाई के रोनहाट में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा गुरुवार शाम करीब 5:45 बजे हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान डाॅ. रमेश भारद्वाज (47) पुत्र शिवराम निवासी गांव बोराड, साक्षी भारद्वाज (18) पुत्री भरतूराम निवासी गांव किणु-पनोंग, जयराम (39) पुत्र सिंगा राम निवासी गांव लाणी-बोराड, उपतहसील रोनहाट, जिला सिरमौर के रूप में हुई है

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम एक ऑल्टो कार एचपी 85-1696 रोनहाट से लाणी-बोराड़ की तरफ जा रही थी। कार को जयराम चला रहा था। अचानक जासवीं कैंची के समीप कार अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवों को सड़क तक पहुंचाया, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले डॉ. रमेश भारद्वाज राजकीय महाविद्यालय रोनहाट में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे और कार्यकारी प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। वहीं, युवती भी रोनहाट कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है। पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed