फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Road Accident Bilaspur: Bus carrying Punjabi girl students going to see Bhakra Dam overturns, 42 injured

Road Accident Bilaspur: भाखड़ा बांध देखने जा रहीं पंजाब की छात्राओं की बस पलटी, 42 चोटिल

Sat, 28 Oct 2023 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Oct 2023 08:01 PM IST
सार

शनिवार को पंजाब के बठिंडा जिले में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुर्जगिल की 55 छात्राएं स्कूल स्टाफ के 7 सदस्यों के साथ निजी बस में भाखड़ा डैम घूमने के लिए जा रही थीं। 

विज्ञापन
Road Accident Bilaspur: Bus carrying Punjabi girl students going to see Bhakra Dam overturns, 42 injured
छात्राओं की बस पलटी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब से भाखड़ा डैम घूमने आईं स्कूली छात्राओं की बस श्री नयनादेवी जी के औलिंडा में सड़क पर पलट गई। हादसे में 40 छात्राओं और दो अध्यापकों को मामूली चोट आई हैं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे गई है। कोट कहलूर थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को पंजाब के बठिंडा जिले में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुर्जगिल की 55 छात्राएं स्कूल स्टाफ के 7 सदस्यों के साथ निजी बस में भाखड़ा डैम घूमने के लिए जा रही थीं।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब एक 1:00 बजे बस जब औलिंडा चौक के पास पहुंची तो उतराई में बस की रफ्तार अचानक तेज हो गई। इसी बीच बस पहाड़ी से टकराई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय निवासियों और अन्य वाहनों से गुजर रहे लोगों ने छात्राओं को बस से निकाला। घायल हुईं 40 छात्राओं और दो अध्यापकों को बीबीएमबी के नंगल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें उपचार दिया गया। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि सभी बस सवार सुरक्षित हैं। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed