{"_id":"695c90527069ada67e0981c3","slug":"road-accident-at-a-sharp-turn-in-baduhi-bazaar-gujarat-number-scorpio-collided-with-the-wall-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una: बडूही बाजार में तीखे मोड़ पर सड़क हादसा, गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो दीवार से टकराई, सभी यात्री सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बडूही बाजार में तीखे मोड़ पर सड़क हादसा, गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो दीवार से टकराई, सभी यात्री सुरक्षित
Tue, 06 Jan 2026 10:03 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:03 AM IST
सार
ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत बडूही बाजार में मंगलबार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया।
विज्ञापन
बडूही बाजार में तीखे मोड़ पर सड़क हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत बडूही बाजार में मंगलबार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। यहां स्थित तीखे मोड़ पर गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी सीमेंट की दीवार से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार सभी पांच लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गए। गाड़ी चालक ने बताया कि वे सभी लोग कश्मीर से मनाली की ओर जा रहे थे। सुबह के समय क्षेत्र में अत्यधिक कोहरे था, जिसके कारण तीखा मोड़ स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
इसी वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और स्कॉर्पियो सीधे सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। टक्कर होते ही गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहन सवारों का हालचाल जाना। गाड़ी मालिक ने बताया कि सभी लोग गुजरात के रहने वाले हैं और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, इसलिए वे किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं करवाना चाहते।
विज्ञापन