फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   RKMV College won the women's Kho-Kho final.

Shimla News: खो-खो महिला वर्ग के फाइनल में आरकेएमवी कॉलेज ने मारी बाजी

Fri, 28 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
RKMV College won the women's Kho-Kho final.
बालूगंज के खेल मैदान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
विज्ञापन

पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला कोटशेरा कॉलेज ने जीता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बालूगंज स्कूल स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को जिला स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले की 4 महिला और 6 पुरुष टीमों के 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

आईटीआई शिमला के प्रधानाचार्य कार्तिक ठाकुर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला (आरकेएमवी) की टीम ने रोहड़ू की टीम को 16-12 अंकों के अंतर से हराया। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान (कोटशेरा) और आईटीआई शिमला की टीम के बीच खेला गया। इसमें चौड़ा मैदान काॅलेज की टीम ने 26-17 अंकों के अंतर से मैच जीत लिया। स्पर्धा में रेफरी संजय शर्मा, नेहा पंवर, बंटू ठाकुर, उमेश और अजय ठाकुर रहे। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


जिला शिमला खो-खो संघ के अध्यक्ष एलआर वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 13 और 14 दिसंबर को एमएसएलएम काॅलेज सुंदरनगर मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर संघ के महासचिव वीर चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सोनी, उपाध्यक्ष नरेश वर्मा, रतन ठाकुर, संयुक्त सचिव विशाल ठाकुर और कोषाध्यक्ष कमल किशोर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article