{"_id":"641997bca2d02d6ec10604ca","slug":"ritesh-kapret-appointed-osd-in-chief-minister-s-office-shimla-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मुख्यमंत्री सुक्खू के ओएसडी राजनीतिक मामले नियुक्त किए रितेश कपरेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मुख्यमंत्री सुक्खू के ओएसडी राजनीतिक मामले नियुक्त किए रितेश कपरेट
Tue, 21 Mar 2023 05:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Mar 2023 05:21 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने रितेश कपरेट को मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी नियुक्त किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
रितेश कपरेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार और संगठन में सामंजस्य बैठाने के लिए रितेश कपरेट को मुख्यमंत्री का ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) राजनीतिक मामले नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। रितेश कपरेट का कार्यालय ई 202 (बी) कमरे में होगा। रितेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबियों में शामिल हैं। कपरेट कांग्रेस के केंद्रीय संगठन और प्रादेशिक संगठन के साथ सरकार का सामंजस्य देखेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के पदाधिकारियों का मुख्यमंत्री के साथ तालमेल बैठाने का काम भी इन्हें सौंपा गया है। रितेश मूल रूप से शिमला जिला से संबंध रखते हैं। कांग्रेस छात्र विंग एनएसयूआई से राजनीति की रितेश ने शुरुआत की। राहुल गांधी ने जब कांग्रेस संगठन में चुनाव के तहत नियुक्तियों की शुरुआत की तब कपरेट युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चुनकर आए थे। कपरेट जिला शिमला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन