Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Risk management techniques taught in Mashobra

Shimla News: हिंदू कैलेंडर में इस बार 12 की जगह 13 महीने का होगा साल

Sat, 09 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Risk management techniques taught in Mashobra
पुरुषोत्तम मास में एक महीना तक वर्जित रहेंगे सभी शुभ कार्य, ज्येष्ठ का महीना 59 दिन का होगा
विज्ञापन

सूर्य और चंद्र वर्ष में लगभग 11 दिन का होता है अंतर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल 2026 यानि विक्रम संवत 2083 चल रहा है। धार्मिक दृष्टिकोण से यह साल बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इस साल में 12 की जगह 13 महीने होंगे।

वैदिक पंचांग के अनुसार ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस साल ज्येष्ठ का महीना 59 दिन का होगा। यानि ज्येष्ठ माह दो बार आएगा क्योंकि इसमें अधिक माह शामिल है जिसे पुरुषोत्तम मास कहते हैं। इस दौरान भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इस दौरान सगाई, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण जैसे मांगलिक कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता। राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास लगभग हर तीन वर्ष में एक बार आता है। चंद्र कैलेंडर के अनुसार वर्ष लगभग 365 दिन का होता है। चंद्र वर्ष 354 दिन का होता है। हिंदू पंचांग चंद्र मास पर आधारित है जबकि सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष में लगभग 11 दिनों का अंतर होता है। इसी अंतर को संतुलित करने के लिए लगभग 32 महीने 16 दिन बाद एक अतिरिक्त मास जोड़ा जाता है जिसे अधिक मास या पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। यह अंतर लगभग पूरे एक महीने के बराबर हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु को समर्पित अधिक मास में तामसिक भोजन जैसे लहसुन प्याज का त्याग करें। किसी से झूठ न बोलें न ही किसी का अपमान करें। ऐसा करने से आपके पुण्य फल नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

पंडित ने कहा कि पुरुषोत्तम मास आत्मशुद्धि, संयम और आध्यात्मिक साधना का समय होता है। इस दौरान व्यक्ति को क्रोध, अहंकार और नकारात्मक विचारों से दूर रहकर सत्कर्म करने चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता, गोसेवा, अन्नदान और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन विशेष पुण्यदायी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





भगवान विष्णु की पूजा से दूर होते हैं कष्ट
पुजारी उमेश नौटियाल ने बताय कि मान्यता है कि इस माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान विष्णु की उपासना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालु पूरे माह उपवास और भक्ति के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। इस पूरे माह में भक्त विशेष रूप से श्रीमद्भागवत कथा, विष्णु सहस्रनाम, गीता पाठ, तुलसी पूजा और दान-पुण्य करते हैं। मंदिरों में भी धार्मिक आयोजनों और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस माह में किया गया जप, तप और दान कई गुना फलदायी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article