फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rishi Dhawan of HP selected for India team A

अब ऑस्ट्रेलिया में दम दिखाएंगे ऋषि धवन

Fri, 13 Jun 2014 09:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 13 Jun 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
Rishi Dhawan of HP selected for India team A

हिमाचल के युवा क्रिकेटर ऋषि धवन ने भारतीय ए टीम में स्थान बना लिया है। रणजी मैचों और आईपीएल सीजन-7 में किंग्स इलेवन पंजाब से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन पर उनका चयन इंडिया ए के लिए हुआ है।

विज्ञापन


आईपीएल में भी आलराउंडर ऋषि धवन में बल्ले और गेंद दोनों से किंग्स इलेवन पंजाब के लिए अहम पारियां खेली थीं। इस दौरान उन्होंने बीसीसीआई के सेलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया में जुलाई महीने में होने वाले तीन एक दिवसीय मैचों में हिमाचली गबरू इंडिया ए टीम के कप्तान रोबिन उथप्पा के नेतृत्व में खेलता नजर आएगा। ऋषि धवन इसी सप्ताह मुंबई रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि प्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान ऋषि का आस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए टीम में चयन हुआ है। वह आस्ट्रेलिया में रोबिन उथप्पा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ए, आस्ट्रेलिया ए और क्रिकेट आस्ट्रेलिया नेशनल परफारमेंस सिक्योर्ड टीमों से तीन एक दिवसीय मैच खेलेंगे।

ऋषि के इंडिया टीम में शामिल होने की उम्मीद

वहीं, एचपीसीए अध्यक्ष एवं बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के युवा क्रिकेटर ऋषि धवन ने अपनी मेहनत के दम पर इंडिया ए में जगह बनाई है। अब वह दिन दूर नहीं जब हिमाचली खिलाड़ी टीम इंडिया की नीली जर्सी में नजर आएंगे।


उधर, ऋषि धवन का कहना है कि प्रदेश में क्रिकेट का माहौल मिलने पर उन्होंने यह कामयाबी पाई है। उन्होंने प्रदेश में क्रिकेट सुविधाएं मुहैया करवाने पर एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, कोच और पदाधिकारियों का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed