फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rift between Chief Minister Virbhadra Singh and HPCC president Sukhwinder Singh Sukhu

कांग्रेस में रार बरकरार, अब शिमला ग्रामीण अध्यक्ष की ताजपोशी पर बवाल

Mon, 02 Oct 2017 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Oct 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
rift between Chief Minister Virbhadra Singh and HPCC president Sukhwinder Singh Sukhu

तमाम दावों के बावजूद प्रदेश सरकार और कांग्रेस संगठन में विवाद थम नहीं रहा है। राहुल गांधी से मुख्यमंत्री की बैठक के बाद शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर बवाल हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी यशवंत छाजटा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन


इसके दूसरे ही दिन रविवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू की ओर से प्रेस नोट जारी कर कहा गया कि पहले से तैनात जिला कार्यकारी अध्यक्ष रितेश कपरेट भी पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन


रितेश कपरेट सुक्खू के करीबी हैं। पार्टी में खींचतान के चलते अब स्थिति यह हो गई है कि शिमला ग्रामीण जिला में कांग्रेस के दो-दो अध्यक्ष हो गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम को पार्टी के भीतर खेमेबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कपरेट बोले, चुनकर आए पदाधिकारी

rift between Chief Minister Virbhadra Singh and HPCC president Sukhwinder Singh Sukhu

कांग्रेस पार्टी के महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि जिला शिमला ग्रामीण में अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। हाईकमान से आदेश आने के बाद यशवंत छाजटा को नियुक्ति दी गई है। कपरेट पहले से ही कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

उन्हें हटाने के हाईकमान से कोई आदेश नहीं मिले हैं। दोनों मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उधर, पार्टी कार्यकर्ताओं के मन में सवाल है कि जब हाईकमान की ओर से अध्यक्ष की तैनाती हो गई है तो कार्यकारी अध्यक्ष की क्या जरूरत है।

जिला शिमला ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष रितेश कपरेट ने कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव रहे हैं। उसके बाद उन्हें जिला का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी की ओर से उन्हें जो कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे वे बखूबी निभाएंगे।

आगामी डीसीसी के संगठनात्मक चुनाव में वह चुनकर आएंगे। युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रणाली में चुनाव लड़कर प्रदेश का महासचिव चुना गया था। उधर, नवनियुक्त अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed