{"_id":"615ae26f8ebc3e47160806db","slug":"ride-for-youth-jaagrukta-campaign-reached-in-chamba-from-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइड फॉर यूथ जागरूकता अभियान: जल है तो कल है का संदेश देने चंबा पहुंचे राजस्थान के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइड फॉर यूथ जागरूकता अभियान: जल है तो कल है का संदेश देने चंबा पहुंचे राजस्थान के युवा
Mon, 04 Oct 2021 04:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Oct 2021 04:47 PM IST
सार
राजस्थान के दोनों राइडर भारत के 28 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और भारत के चारों छोर से खरदूंगला, तेजू, कोटेश्वर, कन्याकुमारी तक की राइड कर देश के युवाओं को जल है तो कल है प्रकृति है तो हम हैं का संदेश देंगे।
विज्ञापन
चंबा पहुंचे राइड फॉर यूथ जागरूकता अभियान के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राइड फॉर यूथ जागरूकता अभियान में 20 हजार किलोमीटर की राइड के दौरान राजस्थान के न्यारा संगठन के दो नौजवान नीतू और मुकुल 1022 किलोमीटर की राइड कर चंबा पहुंचे। चंबा पहुंचने पर इन राइडर्स ने राजकीय महाविद्यालय चंबा में राष्ट्र के बेहतर निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर चर्चा की।
विज्ञापन
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसडीएम चंबा नवीन तंवर ने सराहना करते हुए बताया कि ये दोनों राइडर भारत के 28 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और भारत के चारों छोर से खरदूंगला, तेजू , कोटेश्वर, कन्याकुमारी तक की राइड कर देश के युवाओं को जल है तो कल है प्रकृति है तो हम हैं का संदेश देंगे।
विज्ञापन
तंवर ने बताया कि जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से करवाई गई बाइक रैली में भी ये आकर्षण का केंद्र रहे। साच पास दर्रे के मुख्य द्वार तक पहुंचना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। न्यारा संगठन के प्रोग्राम मैनेजर मुकुल ने बताया कि अब खरदुंगला, लेह, कारगिल, श्रीनगर, जम्मू होते हुए चंबा से अमृतसर की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन