{"_id":"c9968f998a490279636c6c1e285a4825","slug":"revenue-officers-on-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने मोमबत्ती की रोशनी में किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने मोमबत्ती की रोशनी में किया काम
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 25 Aug 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर संघर्ष की राह पर उतरे राजस्व अधिकारियों ने छुट्टी होने के बावजूद मोमबत्ती की रोशनी में कार्यालयों में काम किया। जिला राजस्व अधिकारियों, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने अपने-अपने कार्यालयों में इंतकाल के लंबित मामले निपटाए। इसकी सूचना लोगों को पहले ही दे दी गई थी। इसके चलते रविवार को लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
राजस्व अधिकारियों ने दिन भर मोमबत्ती की रोशनी में काम किया। ऐसा सरकार की अनदेखी के खिलाफ अपना रोष दिखाने तथा अपनी मांगों की आवाज लोगों एवं सरकार तक पहुंचाने के मकसद से किया गया। प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर 19 अगस्त को कलम छोड़ हड़ताल की थी।
विज्ञापन
इसकी भरपाई रविवार को काम कर की गई। संघ ने 19 अगस्त को ही ऐलान कर दिया था कि हड़ताल के कारण लोगों को हुई परेशानी तथा जो कामकाज प्रभावित हुआ है उसके बदले में 24 अगस्त को रविवार के दिन मोमबत्ती की रोशनी में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
महासंघ के प्रदेश समन्वयक एवं तहसीलदार सदर मंडी अजय पराशर ने बताया कि प्रदेश भर में कैंडल लाइट में कार्य किया गया। पूरे प्रदेश में 1500 इंतकाल अटेस्ट किए गए। सदर तहसील मंडी में ही ढाई सौ इंतकाल दर्ज किए गए हैं।
उधर, महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान ने सरकार से आग्रह किया है कि संघ की मांगों को जल्द पूरा किया जाए। 21 अगस्त की वार्ता में हुई सहमति पर अमल में लाया जाए।
राजस्व अधिकारियों की मांगें
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं में पदोन्नति कोटा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत करना, समाहर्ता के 47 पद सृजित करना, सभी तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को वाहन सुविधा उपलब्ध करवाना, पंजीकरण भत्ता को 200 से 3 हजार मासिक करना, नायब तहसीलदार से तहसीलदार के पद पर पदोन्नति का कार्यकाल चार साल से कम करके दो साल करना, एडहॉक पर जो नायब तहसीलदार हैं उन्हें नियमित करना व तहसीलदार के लिए स्टैनो का पद सृजित करना।