फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Revenue Minister Jagat Singh Negi Statement on Nautor land Approval in State

Himachal News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- चीन को रोकने के लिए नौतोड़ को मंजूरी जरूरी

Wed, 15 Nov 2023 12:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Nov 2023 12:28 PM IST
सार

मंत्री ने बताया कि जनजातीय सलाहकार परिषद ने भी राज्यपाल से सिफारिश करते हुए कहा है कि नौतोड़ जनजातीय क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार का साधन बन सकता है।

विज्ञापन
Revenue Minister Jagat Singh Negi Statement on Nautor land Approval in State
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्य के जनजातीय क्षेत्र में लोगों को नौतोड़ जमीन देने को लेकर प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्यपाल से संविधान के अनुछेद 5 के तहत शक्तियों का प्रयोग करने की सिफारिश की है। चीन जिस प्रकार से देश के कई सीमावर्ती क्षेत्रों में कब्जे कर रहा है, उसे रोकने के लिए यह फैसला लेना बहुत जरूरी है। राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मंत्री ने कहा कि यदि सीमा के इलाके खाली छोड़े जाएंगे तो नार्थ ईस्ट और लद्दाख की तरह चीन बहुत से खाली इलाकों में लगातार कब्जा करना शुरू कर देगा।

विज्ञापन


इस मामले से केंद्र सरकार भी अवगत है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) 1980 में संशोधन किया। इससे सीमा के 100 किलोमीटर क्षेत्र में लोगों को बसाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मामले में इस तरह के संशोधन की आवश्यकता नहीं है। संविधान में जनजातीय क्षेत्र में कानून बनाने व बने हुए कानून में संशोधन करने या उसे निलंबित करना राज्यपाल के क्षेत्राधिकार में आता है। इसके तहत राज्यपाल नौतोड़ देने के लिए एफसीए में छूट दे सकते हैं।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि जनजातीय सलाहकार परिषद ने भी राज्यपाल से सिफारिश करते हुए कहा है कि नौतोड़ जनजातीय क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार का साधन बन सकता है। यदि लोगों को यह भूमि दी जाए तो वह इस पर बगीचे लगा सकते हैं। इससे उनको आय भी होगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस मामले में चार बार राज्यपाल से मिल चुके हैं। वह राज्यपाल से पांगी, भरमौर व लाहौल-स्पीति के विधायकों के साथ मिले हैं। लोगों को उम्मीद थी कि दिवाली पर जनजातीय क्षेत्र के लोगों को तोहफा मिलेगा, लेकिन अभी तक राज्यपाल ने मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशानदेही, तकसीम के लंबित मामले निपटाने को चलेगा विशेष अभियान
मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्य में इंतकाल अदालतें सफल रही हैं। 41,000 लंबित मामलों में से दो दिन में 30,000 मामले निपटाए गए और अब शेष 10,000 मामले लंबित हैं। इनको निपटाने के लिए अगले माह इंतकाल अदालतों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद निशानदेही व तकसीम के लंबित मामलों को निपटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।


वर्तमान में निशानदेही के करीब 23,000 मामले लंबित हैं। मंत्री ने बताया कि सरकार ने मंडी, कुल्लू व बिलासपुर जिला में उन आपदा प्रभावित लोगों को 3-3 लाख की पहली किस्त जारी कर दी है, जिनके मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। अब अन्य जिलों में भी संबंधित उपायुक्तों को 3-3 लाख देने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed