फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Revenue Department Notice to thousands of people who got Kisan Samman Nidhi in a fake manner

फर्जीवाड़ा: किसान सम्मान निधि पाने वाले हजारों लोगों को पैसे लौटाने का नोटिस

Mon, 23 Aug 2021 01:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Aug 2021 01:59 AM IST
सार

प्रदेश सरकार का राजस्व महकमा हरकत में आया। पिछले साल दिसंबर में ही प्रदेश में ऐसे 11,388 आयकर चुकाने वाले किसानों को चिह्नित किया गया था, जिन्होंने किसान सम्मान निधि के तहत किस्तें ली हैं।

विज्ञापन
Revenue Department Notice to thousands of people who got Kisan Samman Nidhi in a fake manner
किसान सम्मान निधि(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में फर्जी तरीके से किसान सम्मान निधि पाने वाले हजारों लोगों को राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने तहसीलदारों के माध्यम से रिकवरी नोटिस जारी कर किए हैं। अपात्र और टैक्स देने वाले इन किसानों को 15 दिन के  भीतर किसान सम्मान निधि की गलत तरीके से ली गई किस्तें लौटाने के आदेश जारी हुए हैं। केंद्र सरकार से इस संबंध में बार-बार निर्देश जारी होने के बाद प्रदेश सरकार का राजस्व महकमा हरकत में आया। पिछले साल दिसंबर में ही प्रदेश में ऐसे 11,388 आयकर चुकाने वाले किसानों को चिह्नित किया गया था, जिन्होंने किसान सम्मान निधि के तहत किस्तें ली हैं।

विज्ञापन


इन्होंने करीब 12 करोड़ रुपये की धनराशि अपने खातों में जमा करवा ली थी। इन किसानों को कहा गया था कि उनके जिन खातों में यह राशि आई है, उसी से इसे रिकवर किया जाएगा। इसके बावजूद अभी तक रिकवरी नहीं हुई है। अब राजस्व विभाग ने सख्त रवैया अपनाते हुए हजारों किसानों को इसे जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इन किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं कि वे इस मदद को लेने के दोषी हैं, इसलिए 15 दिन के भीतर उनके संबंधित खाते में जमा करवाएं।
विज्ञापन


अगर उन खातों से यह राशि खर्च कर ली है तो वे निदेशक भू-अभिलेख के पास यह रकम जमा करवाएं और अगर खर्च नहीं की है तो संबंधित बैंक से संपर्क कर इस राशि को निदेशक भू अभिलेख के प्रदर्शित खाते में हस्तांतरित करवाएं। इसकी पावती भी तहसीलदार कार्यालय को भेजी जाए। अगर 15 दिनों के भीतर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो हिमाचल प्रदेश भू राजस्व अधिनियम 1954 की धारा 74 में दिए प्रावधानों के तहत इसकी रिकवरी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में आ चुकी ऐसे 11,388 किसानों की सूची 
ऐसे 11,388 आयकरदाता किसानों की सूची दिसंबर में सरकार के पास आ गई थी। इनसे रिकवरी की प्रक्रिया बीच में शुरू भी कर दी गई थी, लेकिन इनमें से हजारों किसान ऐसे हैं, जिन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब इन्हें 15 दिन के अल्टीमेटम के साथ संबंधित तहसीलदारों ने रिकवरी के नोटिस भेजे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed