फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   retired teacher died after falling from the roof of a four storey building while trying to escape from monkey

Himachal: बंदरों के हमले से बचने की कोशिश में चार मंजिला भवन की छत से गिरा सेवानिवृत्त शिक्षक, मौत

Wed, 20 Aug 2025 04:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Aug 2025 04:36 PM IST
सार

 बंदरों के हमले से बचने की कोशिश में सेवानिवृत शिक्षक चार मंजिला मकान की छत से नीचे गिा गया।

विज्ञापन
retired teacher died after falling from the roof of a four storey building while trying to escape from monkey
बंदर(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के विकास खंड निरमंड की ब्रौ पंचायत में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। बंदरों के हमले से बचाव के दाैरान 65 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक चार मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस थाना से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह सेवानिवृत्त शिक्षक देश लाल गौतम (65) रोजाना की तरह अपने घर की छत पर पक्षियों को दाना डालने गए थे। सुबह करीब 6:15 बजे जैसे ही गौतम दाना डालकर निपटे तो अचानक यहां पर बंदरों का एक झुंड आ गया।

विज्ञापन

बंदरों के हमले से बचाव करते-करते उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चार मंजिला मकान की छत से नीचे जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल को खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते पुलिस का दल भी मौके पर पहुंचा और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि घर की छत से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों के आतंक से जूझ रहे रामपुर और साथ लगती ब्रौ, जगातखाना पंचायत के लोग
गौर हो कि रामपुर शहर सहित साथ लगती जगातखाना और ब्रौ पंचायत में बंदरों की समस्या विकराल बनती जा रही है। बीते कई वर्षों से क्षेत्र के लोग बंदरों के आतंक से खौफजदा हैं। नगर परिषद रामपुर में नप ने वन विभाग को बंदरों के पकड़ने के एवज में धनराशि भी मुहैया करवाई है, लेकिन बावजूद इसके आज दिन तक बंदरों को पकड़ने की मुहीम शुरू नहीं हो पा रही। यही हाल ब्रौ और जगाखाना पंचायत का भी है। यहां खुले में कचरा फैंका जा रहा है, जिस कारण यहां बंदरों की समस्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय प्रशासन, पंचायत और वन विभाग बंदरों की समस्या से निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं और आम जनता लगातार समस्या से जूझने को मजबूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed