फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   retaining wall collapsed due to heavy rainfall in shimla

मूसलाधार बारिश से तबाही, मलबे में दबी गाड़ियां, कई परिवारों ने दहशत में गुजारी रात

Tue, 24 Jul 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Jul 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
retaining wall collapsed due to heavy rainfall in shimla

शहर में भारी बरसात के चलते तबाही का सिलसिला जारी है। विकासनगर में सोमवार देर रात डंगा ढहने से सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियां मलबे में दब गईं। 

विज्ञापन

हिमुडा के बनाए इस डंगे के ढहने से मंगलवार दिन भर विकासनगर-आंजी सड़क मार्ग ठप रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक डंगा ढह गया। इसका मलबा सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों पर जा गिरा।  स्थानीय निवासी आशु की मारुति कार और कुंदनलाल की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद रचना मौके पर पहुंची। डंगा ढहने के बाद चीड़ का विशालकाय पेड़ कई भवनों के लिए खतरा बन गया। लोगों ने बताया कि चार महीने से इस पेड़ को कटवाने की शिकायतें कर रहे हैं। लेकिन हिमुडा ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मेयर-डिप्टी मेयर, कटवाना पड़ा पेड़

retaining wall collapsed due to heavy rainfall in shimla

पेड़ गिरने की आशंका को देखते हुए हिमुडा ए वन ब्लॉक के अलावा सुरजीत कुमार, सुनील, वीरेंद्र खाची, ओमप्रकाश के मकानों में रह रहे कई परिवारों ने दूसरे घरों में जाकर रात गुजारी।

सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह नौ बजे मेयर कुसुम सदरेट, डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, निगम, हिमुडा और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक पेड़ नहीं काटा जाएगा, इसके गिरने की आशंका से दहशत रहेगी।

लेकिन वन विभाग इसे कटवाने को तैयार नहीं था। पार्षद के अनुसार जब सभी लोगों ने लिखित में इसे कटवाने को कहा तब जाकर कार्रवाई हुई। वहीं, शाम तक सड़क पर मलबा पड़ा रहा जिससे यातायात ठप रहा।

निगम के कर्मचारियों ने शाम के समय यातायात बहाल किया। महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि हिमुडा कालोनी का डंगा ढहने से यातयात बंद हुआ था। फिलहाल पेड़ कटवा लिया गया है।

खस्ताहाल डंगे और खतरनाक पेड़ बने खतरा

retaining wall collapsed due to heavy rainfall in shimla

शहर में खस्ताहाल डंगे और 103 पेड़ लोगों के घरों पर खतरा बनकर मंडरा रहे हैं। न्यू शिमला, बीसीएस, कंगनाधार और विकासनगर में हिमुडा की कालोनियों के ज्यादातर डंगे खस्ताहाल हो चुके हैं।

ये आए दिन ढह रहे हैं। इससे पहले सोमवार को भी कंगनाधार में हिमुडा कालोनी का डंगा ढह गया था। इसके अलावा नगर निगम के पास 103 पेड़ों को कटवाने की शिकायतें आई हैं।

लोगों ने खतरनाक बन चुके इन पेड़ों को कटवाने की शिकायत की है। लेकिन निगम ने अभी इनका निरीक्षण भी शुरू नहीं किया है। ऐसे में इस बरसात में इनसे निजात मिलने की उम्मीद कम ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed