फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Result of post code 980 art teachers recruitment exam will be released conditionally

Himachal: पोस्ट कोड 980 कला शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम सशर्त जारी होगा, सीएम ने दिए निर्देश

Wed, 07 Jun 2023 11:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jun 2023 11:07 AM IST
सार

सचिवालय पहुंचे नाराज अभ्यर्थियों की मांग पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर रात को एडीजी विजिलेंस को इस बाबत निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परीक्षा को पास करने वाले जिन अभ्यर्थियों पर शक है, उनके परीक्षा परिणाम को होल्ड किया जाए।

विज्ञापन
Result of post code 980 art teachers recruitment exam will be released conditionally
कर्मचारी चयन आयोग भर्ती रिजल्ट मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक मामले में भंग कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से ली गई पोस्ट कोड 980 कला शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम सशर्त जारी होगा। सचिवालय पहुंचे नाराज अभ्यर्थियों की मांग पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर रात को एडीजी विजिलेंस को इस बाबत निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परीक्षा को पास करने वाले जिन अभ्यर्थियों पर शक है, उनके परीक्षा परिणाम को होल्ड किया जाए। मुख्यमंत्री ने विजिलेंस से फाइल पर इस बाबत प्रस्ताव भेजने को कहा है। हाईकोर्ट को भी इसकी सूचना देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सचिवालय पहुंचकर पोस्ट कोड 980 कला शिक्षकों की भर्ती का परिणाम अभी तक जारी न होने को लेकर रोष जताया। सैकड़ों अभ्यर्थी सोमवार सुबह से शाम तक सचिवालय के बाहर डटे रहे। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर लिखित में नहीं देंगे, तब तक वे अपने घरों को नहीं लौटेंगे। अभ्यर्थियों ने सरकार की ओर से बात करने आए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भी मिलने से इंकार कर दिया था। सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू के कई कार्यक्रम थे।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कई समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता भी की। रात करीब 10 बजे मुख्यमंत्री को सचिवालय के बाहर खड़े अभ्यर्थियों की सूचना दी गई। मुख्यमंत्री ने तुरंत अभ्यर्थियों को मिलने के लिए बुलाया। अभ्यर्थियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने एडीजी विजिलेंस से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने परीक्षा परिणाम जारी न होने के बारे में एडीजी से पूछा तो उन्हें बताया गया कि इस परीक्षा में पास कुछ अभ्यर्थी विजिलेंस की जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एडीजी विजिलेंस को निर्देश देते हुए कहा कि जिन अभ्यर्थियों पर शक है, उनका परीक्षा परिणाम होल्ड किया जाए। शेष अभ्यर्थियों के परिणाम सशर्त जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को कहा कि प्रदेश सरकार कानून के दायरे में रहकर काम कर रही है। जिन अभ्यर्थियों ने अपनी मेहनत से परीक्षा पास की है, उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। औपचारिकताओं को पूरा कर जल्द परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री से यह आश्वासन मिलने के बाद अभ्यर्थी अपने घरों को लौटे।

ये भी पढ़ें: हिमाचल: पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed