फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Residents of this village reach the city putting their lives at risk every day in himachal,

हिमाचल: हर रोज जान जोखिम में डाल शहर पहुंचते हैं इस गांव के बाशिंदे

Sat, 19 Dec 2020 10:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Residents of this village reach the city putting their lives at risk every day in himachal,
झूला पुल से आवाजाही - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा जिले में विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत भड़ियांकोठी के गांव तड़ग्रां के बाशिंदे हर रोज जान जोखिम में डालकर कामकाज के लिए शहर जाते हैं। इसकी वजह यह है कि रावी नदी पर यहां के लिए आज तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों को झूला पुल से आवाजाही करनी पड़ती है, जिसमें हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यही नहीं स्कूल के बच्चों को भी इसी झूला पुल से होकर हर रोज स्कूल जाना होता है। कई बार झूला पुल में स्कूल के बच्चे भी फंस चुके हैं। साथ ही कई हादसों में लोग भी अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके आज तक प्रशासन और किसी भी सरकार ने तड़ग्रा के लोगों के इस दर्द को नहीं जाना। लोगों का कहना है कि वह पिछले 15 सालों से इस मांग को हर स्तर पर उठा चुके हैं। मगर आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह गांव जिला मुख्यालय से करीब चार किमी की दूरी पर है। बावजूद इसके गांव के लिए आज तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। इस वजह से उफनती रावी नदी के ऊपर से लोग झूला पुल से आवाजाही करने को मजबूर हैं। ग्रामीण राकेश कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, देवी चंद, राजेश कुमार, अजय कुमार, बिंदु कुमार, सन्नी कुमार, पप्पी राम, काकू राम, जगदीश चंद, चैन लाल, दीवान चंद, धारो राम और राकू राम का कहना है कि इस गांव की आबादी दो सौ करीब है। उन्होंने बताया कि गांव से जुड़ने का झूला पुल ही एकमात्र साधन है। उन्होंने बताया कि झूला पुल से कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं तो वहीं कई लोगों की जान भी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को भी इस बारे में ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि जल्द तड़ग्रां की आवाजाही को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुल का निर्माण किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed