Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Residential houses in danger in New Shimla, Panthaghati, Bainmore

Shimla News: न्यू शिमला, पंथाघाटी, बैनमोर में खतरे की जद में रिहायशी मकान

Mon, 01 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Residential houses in danger in New Shimla, Panthaghati, Bainmore
शिमला। शहर में बारिश के कारण हो रहे भूस्खलन से कई रिहायशी मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। शहर के न्यू शिमला सेक्टर तीन में सड़क दरकने से एक मकान को खतरा पैदा हो गया है। पार्षद निशा ठाकुर के अनुसार मकान की नींव को खतरा है। यहां तिरपाल लगा दिया है।पंथाघाटी वार्ड में भी रूपू काॅलोनी के पास भूस्खलन और डंगा दरकने से एक मकान को खतरा है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद राकेश शर्मा के अनुसार लगातार हो रही बारिश से इस क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है। बैनमोर वार्ड में भी हिमुडा काॅलोनी के पास रविवार देररात भूस्खलन से मकान को खतरा हो गया है। स्थानीय निवासी एवं पूर्व पार्षद किमी सूद के अनुसार भूस्खलन के कारण मकान खतरे की जद में है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान सोमवार सुबह 7:00 बजे से ही नुकसान का जायजा लेने के लिए फील्ड में उतर गए। महापौर ने बैनमोर, इंजनघर में ढहे पेड़ सड़कों से हटवाए। इसके बाद खलीनी में टूटी सड़कों का जायजा लिया। रामनगर, टुटीकंडी और समरहिल पहुंचकर महापौर ने सड़कों की बहाली का जायजा लिया। महापौर ने कहा कि शहर में ज्यादातर सड़कें और रास्ते बहाल कर दिए हैं। बारिश से भारी नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन




कचरे से कृष्णानगर के नाले ओवरफ्लो
शहर के कृष्णानगर में सोमवार को मुख्य नाले को जोड़ने वाले अन्य नाले कचरे से ओवरफ्लो करने लगे। इससे पानी की निकासी बंद हो गई है। पार्षद बिट्टू कुमार के अनुसार नगर निगम को तुरंत इन्हें साफ करने को कहा गया है। नाले के कचरे और इसके बहाव से साथ लगते मकानों को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article