फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rescue posts removed from Koksar and Mari, administration decision after Rohtang is restored

कोकसर और मढ़ी से हटाईं बचाव चौकियां, रोहतांग बहाल होने के बाद प्रशासन का फैसला

Fri, 15 May 2020 05:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 May 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Rescue posts removed from Koksar and Mari, administration decision after Rohtang is restored
कोकसर(फाइल फोटो)

बर्फबारी के दौरान रोहतांग दर्रा से पैदल आवाजाही करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए मढ़ी और कोकसर में तैनात बचाव चौकियों को हटा दिया है। दोनों चौकियों में तैनात जवान समेत अन्य कर्मचारी शुक्रवार दोपहर बाद लौट गए हैं।

विज्ञापन

  
रोहतांग दर्रा बहाल होने के बाद प्रशासन ने दोनों चौकियों को हटाने का निर्णय लिया है। दोनों बचाव चौकियों में करीब 18 लोगों को तैनात किया गया था। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के सौजन्य से हर वर्ष 15 नवंबर से 31 दिसंबर और मार्च के बाद लोगों की सुरक्षा को लेकर बचाव चौकियों की स्थापना की जाती है।
विज्ञापन


उपायुक्त लाहौल-स्पीति केके सरोच ने 15 मई से इन चौकियां को अब बंद करने का फैसला लिया है। इस वर्ष प्रशासन ने 6 मार्च से रोहतांग के दोनों छोर पर बचाव दल तैनात किए थे। लेकिन कोविड-19 की महामारी के चलते इस बार 6 मार्च से 24 अप्रैल तक केवल 15 यात्री रोहतांग दर्रा पैदल पार कर लाहौल पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन के बीच कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा की पहल पर सरकार की अनुमति के बाद 25 अप्रैल से लाहौल के किसानों को लाहौल आने की इजाजत दी गई। कोकसर बचाव चौकी के प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि 25 अप्रैल को मनाली से राहनीनाला तक लाहौल के किसान टैक्सियों में सफर कर रोहतांग दर्रा तक पैदल सफर कर लाहौल पहुंचे। 28, 29 और 30 अप्रैल को रोहतांग दर्रा बहाल होने के बाद तक चार दिनों में 1551 किसान लाहौल पहुंचे। इस बीच 91 लोग मनाली रवाना हुए। 


सभी वाहनों की आवाजाही के लिए रोहतांग दर्रा खोल दिया है। लिहाजा प्रशासन ने कोकसर और मढ़ी स्थित बचाव चौकियों को 15 मई से बंद करने का निर्णय लिया है।-केके सरोच, उपायुक्त, लाहौल-स्पीति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed