फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Republic Day: him urja will make a tableau of houses illuminated with solar energy in bada Bhangal

गणतंत्र दिवस: बड़ा भंगाल में सौर ऊर्जा से रोशन घरों की झांकी बनाएगा हिम ऊर्जा

Thu, 20 Jan 2022 04:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jan 2022 04:40 PM IST
सार

सरकार हिम ऊर्जा के माध्यम से कठिन और दूरदराज क्षेत्रों में सौर ऊर्जा से उनके घरों तक रोशनी पहुंचा रही है। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में हिम ऊर्जा की झांकी में बड़ा भंगाल के प्रत्येक घरों में 250-250 वाट के ऑफ  ग्रिड पावर प्लांट को मुख्य रूप से दर्शाया गया है। 

विज्ञापन
Republic Day:  him urja will make a tableau of houses illuminated with solar energy in bada Bhangal
बड़ा भंगाल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिम ऊर्जा की ओर से बड़ा भंगाल में सौर ऊर्जा से रोशन घरों की झांकी दिखाई जाएगी। हिम ऊर्जा के प्रवक्ता पन्ना लाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार दूरदराज क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है। ऐसे क्षेत्र जहां बिजली की आपूर्ति संभव नहीं है, वहां प्रदेश सरकार सौर ऊर्जा से बिजली पहुंचाने में प्रयासरत है। सरकार हिम ऊर्जा के माध्यम से कठिन और दूरदराज क्षेत्रों में सौर ऊर्जा से उनके घरों तक रोशनी पहुंचा रही है। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में हिम ऊर्जा की झांकी में बड़ा भंगाल के प्रत्येक घरों में 250-250 वाट के ऑफ ग्रिड पावर प्लांट को मुख्य रूप से दर्शाया गया है।

विज्ञापन


पांगी उपमंडल के सभी 2162 बीपीएल परिवारों के लिए 250-250 वॉट के (प्रत्येक) घराें में ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट निशुल्क प्रदान किए गए हैं। इसी तरह कांगड़ा जिले के बड़ा भंगाल क्षेत्र के सभी 168 घरों में ऑफ ग्रिड पावर प्लांट निशुल्क स्थापित किए जा रहे हैं। हिम ऊर्जा की ओर से स्थापित करेरी जल विद्युत परियोजना जो कि रामपुर के समीप है। उसे भी झांकी में दिखाया जाएगा।  अतिरिक्त झांकी में पीएम कुसुम (प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान) में लोगों की ओर से बंजर भूमि पर 250 किलोवाट से 1 मेगावाट तक ग्रिड कनेक्टिड सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित किए जा रहे को भी दर्शाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed