{"_id":"5e2ed5758ebc3e4b4e198273","slug":"republic-day-2020-para-glider-accident-in-bilaspur-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडा फहराने के दौरान आसमान से फूल बरसा रहा पैराग्लाइड गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडा फहराने के दौरान आसमान से फूल बरसा रहा पैराग्लाइड गिरा
Mon, 27 Jan 2020 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 27 Jan 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान फूल बरसा रहा पैराग्लाइडर हवा में संतुलन बिगड़ने के कारण हादसे का शिकार हो गया। इससे पायलट चोटिल हो गया। लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
ब्वॉयज स्कूल बिलासपुर में 71वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि, ऊंचाई कम होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बाद में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के दौरान पायलट को स्टेज पर बुलाकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह में पैराग्लाइडर से फूलों की बारिश की जा रही थी। पैराग्लाइडर ने बिलासपुर की बंदला पहाड़ी से हाथ में तिरंगा लेकर फूलों के साथ उड़ान भरी थी। अपना कार्य करने में वह काफी हद तक सफल भी रहा। बाद में संतुलन खोने के कारण हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि ऊंचाई कम होने के कारण पायलट की जान बच गई।
विज्ञापन