फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Report of 141 people of Una including Mukesh Agnihotri, negative, admitted four corona patients also recovered

मुकेश अग्निहोत्री समेत ऊना के 141 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, भर्ती चार कोरोना मरीज भी हुए ठीक

Fri, 19 Jun 2020 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jun 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Report of 141 people of Una including Mukesh Agnihotri, negative, admitted four corona patients also  recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के ऊना जिले के लिए शुक्रवार का दिन भी बड़ी राहत वाला रहा। कोरोना की जांच के लिए भेजे गए कुल 141 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। खास बात यह है कि पिछले दिनों कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अग्निहोत्री का सैंपल गुरुवार को लिया गया था, जिसे आज कुल 141 सैंपल में शामिल किया गया था। बता दें मुकेश अग्निहोत्री पिछले दिनों हीरानगर में हुए एक निधन पर शोक व्यक्त करने गए थे।

विज्ञापन


इस दौरान वह मृतक के बेटे से मिले। लेकिन होशियार पुलिस में तैनात मृतक का बेटे का बाद में पंजाब में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद मुकेश ने स्वयं को घर पर ही आईसोलेट कर लिया था। अब नेता प्रतिपक्ष की रिपोर्ट निगेटिव आने से सभी ने राहत की सांस ली है। उधर, शुक्रवार को आई रिपोर्ट में चार कोरोना मरीजों के फॉलोअप सैंपल भी निगेटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टक्का की 26 वर्षीय महिला और उसके पांच साल के बेटे की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, पंजोआ अंब के 59 वर्षीय तथा ठठल के 27 वर्षीय युवक की फॉलोअप रिपोर्ट भी निगेटिव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed