{"_id":"6aa161cf52d6843f10040c8a","slug":"repair-of-road-shimla-news-c-19-sml1002-784015-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पेयजल लाइन बिछने के बाद ढली में एनएच की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पेयजल लाइन बिछने के बाद ढली में एनएच की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
गड्ढों से मिलेगी निजात, सड़क की सोलिंग कर रहा एनएच विंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसजेपीएनएल की ओर से ढली-मशोबरा बाइफरकेशन से लेकर पुलिस थाना ढली तक की सड़क में पेयजल लाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई से पड़े गड्ढे जल्द भर दिए जाएंगे। सड़क में खोदाई वाली जगह पर लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के ठियोग डिवीजन ने बुधवार से सोलिंग कर उसे रोलर से सेट करने का कार्य शुरू कर दिया है। करीब चार सौ मीटर लंबी सड़क जल्द चकाचक हो जाएगी। इसमें टारिंग भी करवाई जानी है, जिससे एनएच का सफर आरामदायक होगा और पैदल चलने वाले लोगों को गड्ढों भरी सड़क से निजात मिलेगी।
शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड ने कुछ दिन पूर्व ही इस सड़क की खोदाई कर पेयजल लाइन बिछाने का कार्य किया था। ढली टनल की ओर यह कार्य अभी और किया जाना है। एसजेपीएनएल ने एनएच विंग को सड़क के रखरखाव के लिए बाकायदा पैसा भी अदा किया है। इसी पैसे से एनएच विंग सोलिंग और टारिंग का कार्य करवाएगा। लोक निर्माण विभाग एनएच विंग ठियोग डिवीजन के अधिशासी अभियंता कमल धीरटा ने कहा कि मशोबरा बाइफरकेशन से लेकर पुलिस थाना के पास तक पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। एनएच की मशीनें और मजदूर सोलिंग का कार्य कर रहे हैं। इसके बाद टारिंग का कार्य किया जाएगा।