फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rent Bill issued for Shopkpeer soon

शहर के कारोबारियों को जारी होंगे किराया बिल

Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rent Bill issued for Shopkpeer  soon
नगर निगम इसी माह कारोबारियों को जारी करेगा बिल, साल 2018 से बकाया है किराया
विज्ञापन

क्रॉसर
950 कारोबारियों से वसूला जाना है किराया
20 फीसदी बढ़ोतरी के साथ जारी होंगे बिल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम की दुकानें चला रहे 950 कारोबारियों को इसी महीने दुकानों के किराया बिल जारी होंगे। नगर निगम किराये में 20 फीसदी बढ़ोतरी कर एकसाथ तीन साल के बिल कारोबारियों को जारी करने जा रहा है।
नगर निगम प्रशासन ने बिल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें आईटी विभाग की मदद ली जा रही है। नगर निगम सदन ने हाल ही में दुकानों के किराये में 20 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया था। निगम प्रशासन के अनुसार यह किराया बढ़ोतरी साल 2018 से लागू होगी। शहर के कारोबारियों को साल 2018 से नए बिल जारी नहीं किए हैं। ऐसे में नगर निगम तीन साल के बिल 20 फीसदी बढ़ोतरी के साथ एकसाथ जारी करेगा।
विज्ञापन

शहर के लोअर बाजार, रामबाजार, लक्कड़ बाजार, गंज और सब्जी मंडी में नगर निगम की ज्यादातर दुकानें हैं। उपनगरों में भी निगम की दुकानें हैं। इन सभी को चरणबद्ध तरीके से बिल जारी किए जा रहे हैं। इससे पहले नगर निगम ने दुकान के आकार के अनुसार किराया तय किया था जो कारोबारियों को पसंद नहीं आया। कारोबारी इसके विरोध में शहरी विकास मंत्री से भी कई बार मिल चुके थे। आखिरकार निगम को अपना फैसला बदलना पड़ा और अब किराये में 20 फीसदी बढ़ोतरी की है। इसी बढ़ोतरी के साथ नए बिल भी जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस्तों में भुगतान की सुविधा देगा निगम
शहर के कारोबारी किराया किस्तों में भी दे सकते हैं। इसें जिन कारोबारियों की बिल राशि ज्यादा होगी वह नगर निगम में किस्त सुविधा के लिए आवेदन कर सकते हैं। निगम उन्हें किस्तों में भुगतान की सुविधा दे सकता है। हालांकि, इसमें कुछ ब्याज भी कारोबारियों को देना पड़ेगा।

एकसाथ जारी होंगे
तीन साल के बिल
कारोबारियों को जल्द किराये के बिल जारी किए जाएंगे। यह बिल तीन साल के होंगे। सदन के फैसले के अनुसार किराये में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है। संपदा शाखा को बिल तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
-अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed