फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Renovation work on the connecting road to the highway completed.

Shimla News: हाईवे से जोड़ने वाले चक्कर मार्ग का नवीनीकरण कार्य पूरा

Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Renovation work on the connecting road to the highway completed.
नगर निगम ने मार्ग में बिछाए इंटरलॉक ब्लॉक्स
विज्ञापन

एंबुलेंस सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही होगी सुगम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम शिमला ने शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले चक्कर के पैदल मार्ग के नवीनीकरण का कार्य पूरा कर दिया है। मार्ग पर इंटरलॉक पेवर ब्लॉक्स लगाए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है।
मार्ग की खस्ताहाल स्थिति का मुद्दा श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा बालूगंज की ओर से उठाया था जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।हालांकि सड़क का करीब 120 मीटर हिस्सा अभी नवीनीकरण से शेष है। समिति ने नगर निगम से इस हिस्से का काम भी जल्द पूरा करवाने का आग्रह किया है। इससे ढींगरा एस्टेट के निवासियों को और सुविधा मिलेगी। साथ ही एंबुलेंस सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही भी सुगम हो सकेगी। बालूगंज गुरुद्वारा सभा के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम शिमला के आयुक्त से मुलाकात कर सड़क के नवीनीकरण और मरम्मत का प्रस्ताव सौंपा था।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने निगम प्रशासन को अवगत करवाया था कि सड़क की हालत बेहद खराब होने के कारण आए दिन लोगों के फिसलने और चोटिल होने की स्थिति बनी रहती है। मार्ग संकरा होने के कारण बिटुमिनस सड़क के बजाय इंटरलॉक पेवर ब्लॉक्स लगाने का सुझाव भी दिया था। नगर निगम ने जनहित से जुड़ी इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए सड़क के नवीनीकरण का कार्य पूरा किया। पेवर ब्लॉक्स लगने के बाद मार्ग न केवल सुरक्षित और सुविधाजनक हुआ है, बल्कि इसकी सुंदरता भी बढ़ी है। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा बालूगंज की प्रबंधन समिति ने नगर निगम की ओर से करवाए कार्य की गुणवत्ता और बेहतर स्वरूप की सराहना की है। समिति ने उम्मीद जताई कि बचे हुए 120 मीटर हिस्से का काम भी जल्द पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article