फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   religious places Shakti Peeth and Hotels in himachal pradesh will not be opened

हिमाचल में अभी बंद रहेंगे धार्मिक स्थल, जिलों के उपायुक्तों को ये निर्देश जारी

Sun, 07 Jun 2020 08:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Jun 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
religious places Shakti Peeth and Hotels in himachal pradesh will not be opened
फाइल फोटो

केंद्र सरकार ने भले ही धार्मिक स्थल और होटलों को सोमवार से खोलने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, लेकिन हिमाचल में फिलहाल अभी ये नहीं खुलेंगे। सरकार ने सभी उपायुक्तों को फिलहाल धार्मिक स्थलों की व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय से जुडे़ लोगों ने अपने होटल अभी नहीं खोलने का फैसला लिया है, क्योंकि वे कोरोना के दौर में जोखिम नहीं उठाना चाहते। 

विज्ञापन


प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव भाषा एवं संस्कृति विभाग आरडी धीमान ने कहा कि सोमवार से प्रदेश में धार्मिक स्थल नहीं खुलेंगे। प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों के धार्मिक स्थलों की व्यवस्था सुचारु करके अवगत कराएं। इसके बाद धार्मिक स्थलों को खोला जा सकेगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर होटल व्यवसाय से जुड़े लोग अभी होटल नहीं खोलने के फैसले पर अड़िग हैं। शिमला के होटल व्यवसायी अतुल गौतम कहते हैं कि होटल खोलने से खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन पर्यटक न आने से आमदनी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश पर्यटन उद्योग स्टेक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष और होटल व्यवसायी मोहेंद्र सेठ कहते हैं कि प्रदेश के सारे बॉर्डर सील हैं और पर्यटकों के आने की उम्मीद नहीं है। एसोसिएशन के सदस्य चाहते हैं कि पहले होटल मालिकों और कर्मचारियों को कोरोना से बचने के लिए एक या दो माह का प्रशिक्षण मिले। 

रेस्तरां और मॉल पर अभी असमंजस
हिमाचल में रेस्तरां और मॉल खोलने पर अभी असमंजस है। सरकार अभी इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed