{"_id":"624dbb54e57c4b3e3c6d4107","slug":"relief-to-passengers-hrtc-bus-service-started-from-shimla-to-pangi-valley-of-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को राहत: शिमला से चंबा की पांगी घाटी के लिए एचआरटीसी की बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को राहत: शिमला से चंबा की पांगी घाटी के लिए एचआरटीसी की बस सेवा शुरू
Wed, 06 Apr 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:41 PM IST
सार
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही जनजातीय क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए यह बस सेवा शुरू की गई है। पांगी घाटी के सुराल से लोग अब सीधी बस सेवा के जरिये राजधानी शिमला पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) प्रबंधन ने राजधानी शिमला से चंबा जिले की दुर्गम पांगी घाटी के सुराल के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। एचआरटीसी की यह बस 22 घंटों में 507 किलोमीटर का सफर तय करेगी। एचआरटीसी के केलांग डिपो को यह रूट चलाने का जिम्मा सौंपा गया है। दिल्ली-लेह रूट पर भी केलांग डिपो बस चलाता है। बस सेवा का देश का सबसे लंबे रूट होने के चलते यह लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
विज्ञापन
सुराल (पांगी घाटी) से शिमला के लिए बस सुबह 07:00 बजे रवाना होगी। किलाड़ से रवानगी का समय सुबह 09:00 बजे और उदयपुर से दोपहर 01:30 निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
मनाली से शिमला के लिए बस शाम 07:20 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह करीब 04:00 बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला से यह बस शाम 07:00 बजे सुराल के लिए रवाना होगी और अगले दिन शाम करीब 07:00 बजे सुराल पहुंचेगी। आवाजाही करते हुए कुल्लू में बस का स्टाफ बदलेगा। सुराल किलाड़ से भी 30 किलोमीटर आगे है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही जनजातीय क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए यह बस सेवा शुरू की गई है। पांगी घाटी के सुराल से लोग अब सीधी बस सेवा के जरिये राजधानी शिमला पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन