फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   relief to farmers in himachal 45 rupee per kg maize seed

किसानों के लिए राहत, 45 रुपये प्रति किलो मक्की बीज दे रही सरकार

Sun, 03 May 2020 04:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 May 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
relief to farmers in himachal 45 rupee per kg maize seed
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकार किसानों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। कृषि विभाग ने किसानों को दिए जाने वाले मक्की बीज में इस बार भारी अनुदान देने का फैसला लिया है। एक किलो मक्की बीज पर 40 रुपये की छूट दी जा रही है। 85 रुपये प्रति किलो मक्की का बीज किसानों को मात्र 45 रुपये प्रति किलो में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन


मक्की बीज की आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में की गई है। विभाग के बीज भंडारण केंद्रों में मक्की का बीज पर्याप्त मात्रा में पहुंच चुका है। ददाहू स्थित कृषि विभाग के बिक्री केंद्र में प्रतिवर्ष 80 से 85 क्विंटल बीज की ही आपूर्ति की जाती थी, लेकिन इस वर्ष 90 क्विंटल मक्की का बीज पहले ही ददाहू पहुंच चुका है, जिसे 45 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


किसानों को 48 फीसदी का अनुदान एकमुश्त दिया जा रहा है, जो किसानों के लिए बड़ी राहत है। उधर, कृषि विभाग के ददाहू स्थित विक्रय केंद्र के प्रभारी मस्तराम ने बताया कि 90 क्विंटल मक्की का बीज एक साथ गोदाम में पहुंच चुका है। इसकी आपूर्ति किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के अनुसार की जा रही है। किसानों को 85 रुपये की बजाय 45 रुपये प्रति किलो की दर से बीज बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed