फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief to farmers and gardeners: Now chemical fertilizers will be available at Rs 50 cheaper in Himachal

किसानों-बागवानों को राहत: हिमाचल में अब 50 रुपये सस्ती मिलेगी रासायनिक खाद

Thu, 21 Apr 2022 11:56 AM IST
Krishan Singh फरेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
फरेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Apr 2022 11:56 AM IST
सार

 प्रदेश सरकार ने 15:15:15 रासायनिक खाद पर फिर सब्सिडी शुरू कर दी है। इसकी अधिसूचना तीन दिन पहले जारी की गई है। किसानों-बागवानों को रासायनिक खाद 50 रुपये तक सस्ती मिलेगी।

विज्ञापन
Relief to farmers and gardeners: Now chemical fertilizers will be available at Rs 50 cheaper in Himachal
खाद(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंगाई की दोहरी मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश के किसानों-बागवानों के लिए चुनावी साल में राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने 15:15:15 रासायनिक खाद पर फिर सब्सिडी शुरू कर दी है। इसकी अधिसूचना तीन दिन पहले जारी की गई है। किसानों-बागवानों को रासायनिक खाद 50 रुपये तक सस्ती मिलेगी। पहले बिना सब्सिडी 15:15:15 खाद का 50 किलो का बैग 1500 रुपये मिलता था। अब सब्सिडी के साथ यह बैग 1450 रुपये में मिलेगा। किसानों-बागवानों को लेबर के लिए पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे। हिमफेड के अनुसार प्रतिवर्ष साल के अंतिम एक से दो महीनों में सरकार रासायनिक खाद पर सब्सिडी खत्म कर देती है। इससे किसानों-बागवानों को खाद 1450 की बजाय 1500 में उपलब्ध होती है। अब सरकार ने फिर खाद पर 50 रुपये सब्सिडी शुरू कर दी है। इसका फायदा प्रदेश के लाखों किसानों-बागवानों को होगा। 

विज्ञापन


फसलों की बिजाई और सेब में उपयोग होती है खाद
15:15:15 रासायनिक खाद का उपयोग फसलों की बिजाई में किया जाता है। इससे फसलों की पैदावार और गुणवत्ता अच्छी होती है। सेब के छोटे पेड़ों में खाद का इस्तेमाल किया जाता है। यह छोटे पेड़ों की बढ़ने की क्षमता को तेजी से बढ़ाती है। फल भी अच्छी गुणवत्ता का होता है। हिमफेड शिमला की एमडी इंद्रा ठाकुर ने बताया कि हर साल के अंतिम माह में 15:15:15 रासायनिक खाद की सब्सिडी खत्म हो जाती है। यह सरकार ही निर्धारित करती है। तीन दिन पहले सरकार ने फिर खाद पर सब्सिडी शुरू कर दी है। 1500 रुपये का बैग किसानों-बागवानों को 1450 रुपये में उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed