{"_id":"61798b4661abf406073ad7c4","slug":"relief-to-consumers-pulses-will-get-cheaper-by-rs-22-next-month-in-depots-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को राहत: डिपो में अगले महीने 22 रुपये तक सस्ती मिलेंगी दालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को राहत: डिपो में अगले महीने 22 रुपये तक सस्ती मिलेंगी दालें
Thu, 28 Oct 2021 11:21 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:21 AM IST
सार
प्रदेश सरकार केंद्रीय सरकारी एजेंसी नैफेड से दालों की खरीद करती है। बताया जा रहा है कि दालों के दाम गिरने से उपभोक्ताओं को सस्ती दालें मिलेंगी। अभी एपीएल उपभोक्ताओं को 67 रुपये मूंग, 82 रुपये मलका और 70 रुपये माश की दाल दी जा रही है।
विज्ञापन
दालें(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में नवंबर में तय रेट से 22 रुपये सस्ती दालें मिलेंगी। उपभोक्ताओं को चार में से तीन दालें दी जा रही हैं। इनमें दाल चना, मूंग, मलका और माश की दाल शामिल है। दालें प्रति किलो 22 रुपये तक सस्ती होंगी। प्रदेश सरकार केंद्रीय सरकारी एजेंसी नैफेड से दालों की खरीद करती है। बताया जा रहा है कि दालों के दाम गिरने से उपभोक्ताओं को सस्ती दालें मिलेंगी।
विज्ञापन
अभी एपीएल उपभोक्ताओं को 67 रुपये मूंग, 82 रुपये मलका और 70 रुपये माश की दाल दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि बीते महीने डिपो में दालें 20 रुपये तक मंहगी हो गई थीं। प्रदेश में 19 लाख के करीब राशनकार्ड धारक हैं। प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को तीन दालें, दो लीटर तेल (सरसों और रिफाइंड), चीनी और नमक सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर प्रदेश को दे रही है। सरकार दालों की खरीद केंद्रीय सरकारी एंजेंसी नैफेड से खरीदती है।
विज्ञापन