{"_id":"67c93aa756e118066e0ff7bd","slug":"relief-material-delivered-by-chopper-to-kumar-village-of-pangi-affected-by-avalanche-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: हिमस्खलन से प्रभावित पांगी के कुमार गांव में सेना के चॉपर से गिराई गई राहत सामग्री, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: हिमस्खलन से प्रभावित पांगी के कुमार गांव में सेना के चॉपर से गिराई गई राहत सामग्री, देखें वीडियो
Thu, 06 Mar 2025 11:35 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:35 AM IST
सार
सेना के चॉपर के जरिये हिमस्खलन से प्रभावित कुमार पंचायत के कुमार गांव में राहत सामग्री गिराई गई।
विज्ञापन
कुमार गांव में सेना के चॉपर से गिराई गई राहत सामग्री
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम साफ होने पर गुरुवार सुबह सेना के चॉपर के जरिये हिमस्खलन से प्रभावित कुमार पंचायत के कुमार गांव में राहत सामग्री गिराई गई। क्षेत्र में बीडीसी सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी अध्यापक की ड्यूटी राहत सामग्री प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश पांगी प्रशासन ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
बता दें, हिमस्खलन से प्रभावित हुए ग्रामीणों के लिए राहत सामग्री लेकर सुल्तानपुर स्थित हेलीपैड से चॉपर बुधवार सायं के समय पांगी के लिए रवाना हुआ। कुमार गांव में भारी बर्फबारी के कारण हालात पहले से ही खराब हैं। ऐसे में खाद्य सामग्री की कमी की सूचना मिलने के बाद प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चंबा से राहत सामग्री लेकर चॉपर पांगी के लिए रवाना किया गया। गुरुवार को राहत सामग्री चॉपर के जरिये कुमार गांव में गिराई गई।
विज्ञापन