{"_id":"647246a97a4efde67305b6b4","slug":"relatives-sits-on-dharna-outside-the-sp-office-with-the-dead-body-of-the-minor-in-shimla-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नाबालिग युवक का शव लेकर एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे परिजन, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नाबालिग युवक का शव लेकर एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे परिजन, जमकर हुआ हंगामा
Sat, 27 May 2023 11:36 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 27 May 2023 11:36 PM IST
सार
परिजन देर रात तक एसपी कार्यालय के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने आरोप लगाया कि अभिषेक की हत्या हुई है।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
लापता 17 वर्षीय अभिषेक का शव मिलने के मामले पर शनिवार को शिमला के एसपी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे पहले एसपी कार्यालय की तरफ शव लेकर बढ़ रहे परिजनों व पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। परिजन देर रात तक एसपी कार्यालय के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने आरोप लगाया कि अभिषेक की हत्या हुई है।
विज्ञापन
मृतक नाबालिग के दादा ने कहा कि जिन लोगों पर हत्या का शक था, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने मामला सीबीआई को सौंपने की मांग की। वहीं, हंगामा बढ़ता देख एसपी शिमला संजीव गांधी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों बताया कि तीन मामले में नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई। एक सप्ताह के भीतर मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन