फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Regularization of contractual appointees in the govt departments of himachal pradesh

हजारों अनुबंध कर्मचारियों को मिला तोहफा, नौकरी हो गई पक्की

Fri, 05 May 2017 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 05 May 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
Regularization of contractual appointees in the govt departments of himachal pradesh

हिमाचल सरकार ने 31 मार्च तक तीन साल का अनुबंध पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वीरवार को सरकार ने नियमितीकरण के नियम और शर्तें भी तय कर दी हैं। वहीं, 30 सितंबर 2017 को तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को 1 अक्तूबर से रेगुलर किया जाएगा। 

विज्ञापन


आदेश से हजारों की संख्या में अनुबंध कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल दिवस पर अनुबंध अवधि पांच से तीन साल करने की घोषणा की थी। मंत्रिमंडल की बैठक में मुहर लगने के बाद अब कार्मिक विभाग ने नियमितीकरण के आदेश के अलावा नियम और शर्तें भी तय कर दी हैं। इसमें विभागीय भर्ती और प्रमोशन नियमावली को आधार बनाया जाएगा।

विज्ञापन

नियमानुसार ये प्रमाण पत्र देने होंगे

Regularization of contractual appointees in the govt departments of himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश सरकार

अभ्यर्थी को नियमानुसार मेडिकल सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाना होगा। हिमाचल प्रदेश वित्तीय नियमावली 2009 के अनुसार चरित्र, जन्म तिथि और अन्य प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। नियमितीकरण के लिए हर विभाग की अलग अलग स्क्रीनिंग कमेटी बनेगी।

नियमित होने वाले कर्मचारी को पद के न्यूनतम टाइम स्केल पर तैनाती मिलेगी। कर्मचारी के नियमित होने के बाद उसकी तैनाती प्रदेश में किसी भी स्थान पर की जा सकती है। नियमितीकरण आदेश की तिथि से ही कर्मचारी को सेवा संबंधित लाभ मिलेंगे। प्रदेश में सरकारी विभागों के अलावा निगमों और विभिन्न बोर्डों में चालीस हजार कर्मचारी अनुबंध पर सेवाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed