{"_id":"d38e662a5f7957f359ce04d04045fe87","slug":"regularising-30-thousand-illegal-buildings-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस हजार अवैध भवन जल्द हो सकेंगे नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस हजार अवैध भवन जल्द हो सकेंगे नियमित
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Feb 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सालों से अवैध भवनों के नियमित होने की आस में बैठे करीब 30 हजार परिवारों को प्रदेश सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। विधि विभाग ने टीसीपी संशोधन विधेयक पर अपनी मुहर लगा दी है। अब 12 फरवरी को धर्मशाला में होने जा रही कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित विधेयक को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद सरकार इसे विधानसभा पटल पर रखेगी।
विज्ञापन
विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले विधि विभाग ने टीसीपी संशोधन विधेयक को कुछ आपत्तियां लगाकर विभाग को वापस भेज दिया था। विभाग ने सारी आपत्तियां दूरकर विधेयक को नए सिरे से विधि विभाग भेजा था। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि आपत्तियों को दूर कर इस संशोधन विधेयक को अब मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल में अवैध भवनों को यथास्थिति यानी जैसे मकान बने हैं उन्हें वैसे ही नियमित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण फीस भी आधी कर दी गई है। जिन लोगों ने वन विभाग या फिर सरकारी जमीन पर कब्जा करके भवन बनाए हैं, उन्हें नियमित नहीं किया जाएगा। विधि विभाग ने इसे हरी झंडी दे दी है। सभी बड़ी अड़चनें दूर कर ली गई हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने चुनाव घोषणापत्र में किया था वायदा- कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों से अवैध भवनों को नियमित करने का वायदा किया था। प्रदेश सरकार अब इसी वायदे को पूरा करने का प्रयास कर रही है। बता दें कि अवैध भवनों को सरकार ने बिजली-पानी के कनेक्शन तो दे रखे हैं लेकिन उनसे दरें व्यावसायिक वसूली जाती हैं।