फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Refrigerators and microwaves will be installed in Himachal police stations and outposts

पुलिस थानों और चौकियों में लगेंगे फ्रिज और माइक्रोवेव, डीजीपी ने दिए निर्देश

Sun, 16 Feb 2020 10:55 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Feb 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Refrigerators and microwaves will be installed in Himachal police stations and outposts
डीजीपी सीताराम मरडी

डीजीपी ने यह निर्देश प्रदेश पुलिस मुख्यालय में शनिवार को हुई दक्षिणी परिक्षेत्र के जिलों के थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक के दौरान डीजीपी ने जिलों में लंबित अनसुलझे चोरी, गृहभेदन, बलात्कार, हत्या जैसे अभियोगों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के निस्तारण में सुस्ती परनाराजगी जताते हुए जांच अधिकारियों को ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


साथ ही चोरी, लूट, डकैती व गृह भेदन के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी लगाने के लिए भी निर्देशित किया। वहीं, जांच अधिकारियों पर बढ़ रहे बोझ को कम करने के लिए स्नातक आरक्षियों से छोटे आपराधिक मामलों की जांच व मोटर वाहन अधिनियम के चालान के सकारात्मक परिणाम आने के बाद और ज्यादा स्नातक आरक्षियों से यह काम लेने के लिए कहा।
विज्ञापन



डीजीपी ने कहा कि ट्रैफिक चेकिंग, वीआईपी ड्यूटी और अन्य महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान कोशिश यही की जाए कि जवान बाडी वार्न कैमरा पहने रहे। वहीं उन्होंने सभी को क्राइम फ्री हिमाचल एप के प्रचार प्रसार के लिए भी निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा काम में इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed