{"_id":"6308ba7d867eac6aac3dc333","slug":"refined-and-mustard-oil-will-be-available-more-cheap-in-ration-depots","type":"story","status":"publish","title_hn":"Edible oil: हिमाचल के राशन डिपुओं में और सस्ता मिलेगा रिफाइंड और सरसों तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Edible oil: हिमाचल के राशन डिपुओं में और सस्ता मिलेगा रिफाइंड और सरसों तेल
Sat, 27 Aug 2022 10:29 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:29 AM IST
सार
सरकार ने हाल ही में सरसों तेल के टेंडर किए थे। सरसों तेल में पांच और रिफाइंड तेल में तीन कंपनियों ने भाग लिया था। खाद्य आपूर्ति निगम ने औपचारिकताएं पूरी कर फाइल प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
सरसों का तेल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारक परिवारों को डिपुओं में सरसों और रिफाइंड तेल और सस्ता मिलेगा। इनके दाम में 10 से 12 रुपये की कमी आने की संभावना है। वर्तमान में सरकार बीपीएल परिवारों को 134 रुपये, गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) को 139 और करदाताओं को 149 रुपये प्रति लीटर तेल उपलब्ध करवा रही है। सरकार ने हाल ही में सरसों तेल के टेंडर किए थे। सरसों तेल में पांच और रिफाइंड तेल में तीन कंपनियों ने भाग लिया था। खाद्य आपूर्ति निगम ने औपचारिकताएं पूरी कर फाइल प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी है। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ताओं को अगस्त से रिफाइंड भी दिया जाना है, जबकि जुलाई में उपभोक्ताओं को रिफाइंड के बजाय सरसों तेल ही दिया गया था।
विज्ञापन
हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारक परिवार हैं। प्रदेश सरकार लोगों को दो लीटर तेल (एक रिफाइंड और एक लीटर सरसों), चीनी, तीन किलो दालें (मलका, माश और दाल चना) सब्सिडी पर दे रही है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रही है। उधर, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने बताया कि डिपुओं में उपभोक्ताओं को पहले से कम दामों पर तेल उपलब्ध करवाया जाएगा। अगले महीने से रिफाइंड तेल भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशन में सब्सिडी और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन