फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   refind oil

महंगाई की मार, सरसों तेल के बाद अब रिफाइंड भी हुआ महंगा

Fri, 15 Jan 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
refind oil
140 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचे रिफाइंड के दाम
विज्ञापन

सरसों तेल बिक रहा है 150 रुपये प्रति लीटर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सरसों तेल के बाद अब रिफाइंड भी महंगा हो गया है। एक महीने में रिफाइंड के रेट 20 रुपये तक बढ़ गए हैं। शहर में बढ़िया क्वालिटी का रिफाइंड 140 रुपये लीटर तक पहुंच गया है। वहीं कम क्वालिटी वाले रिफाइंड भी 130 रुपये पैकेट की दर से बिक रहे हैं।
राजधानी में सरसों तेल के रेट पहले ही 150 से 160 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुके हैं। अनाज मंडी के होलसेल कारोबारियों की मानें तो सरसों तेल के महंगा होने के बाद रिफाइंड की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में इसके रेट भी बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर रिफाइंड की सप्लाई भी कम आ रही है। यह पहला मौका है जब रिफाइंड 140 और सरसों तेल 160 रुपये तक बिक रहा है। दोनों को खरीदने के लिए लोगों की जेब ढीली हो रही है। लॉकडाउन के बाद से चाय पत्ती, राजमा के दामों में भी उछाल आया है। बीते कुछ दिनों से इनके रेट लगभग स्थिर चल रहे हैं। अनाज मंडी के कारोबारी एवं शिमला व्यापार मंडल महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि रिफाइंड तेल के रेट में बीते कुछ दिनों से तेजी आई है। सप्लाई कम होने से रेट बढ़े हैं।
विज्ञापन

सब्जियां भी होने लगी महंगी
शहर में प्याज समेत बाकी सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। बीते महीने 20 से 30 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब उपनगरों में 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। आलू भी 20 से बढ़कर 25 से 30 रुपये किलो बिक रहा है। मटर, गोभी, गाजर और बाकी हरी सब्जियों में ज्यादा उछाल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed