{"_id":"6517b719b5ad1d48be097517","slug":"recruitment-rules-for-drawing-and-physical-teachers-will-change-by-personnel-and-finance-department-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कार्मिक-वित्त विभाग से चर्चा के बाद बदलेंगे भर्ती के नियम, कसरत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कार्मिक-वित्त विभाग से चर्चा के बाद बदलेंगे भर्ती के नियम, कसरत शुरू
Sat, 30 Sep 2023 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:20 AM IST
सार
सुक्खू सरकार ने कला और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रदेश के राजकीय माध्यमिक स्कूलों में न्यूनतम 100 विद्यार्थी होने की लंबे समय से चली आ रही शर्त को समाप्त करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में कला और शारीरिक शिक्षकों की भर्ती के लिए कार्मिक और वित्त विभाग से चर्चा के बाद भर्ती के नियम बदलेंगे। शिक्षक भर्ती को 100 बच्चों की न्यूनतम संख्या की शर्त हटाने के लिए शिक्षा विभाग ने नए नियम बनाने की कसरत शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बीते दिनों पूर्व सरकार का फैसला पलटकर हजारों युवाओं को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभावित है कि पांच अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस बाबत प्रस्ताव लाया जा सकता है। पूर्व भाजपा सरकार ने 19 नवंबर 2018 को माध्यमिक विद्यालयों में इन शिक्षकों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम 100 विद्यार्थियों की संख्या निर्धारित की थी। प्रदेश के कई शिक्षक संगठनों सहित बेरोजगार युवाओं ने इस फैसले का विरोध किया था।
विज्ञापन
अब सुक्खू सरकार ने कला और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रदेश के राजकीय माध्यमिक स्कूलों में न्यूनतम 100 विद्यार्थी होने की लंबे समय से चली आ रही शर्त को समाप्त करने का फैसला लिया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बताया कि पुराने फैसले को बदलने के लिए वित्त और कार्मिक विभाग से चर्चा की जाएगी। विधि विभाग का मत भी लिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस बाबत प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन