{"_id":"eb732fb475bf77dd6f2c750f17059409","slug":"recruitment-on-je-civil-apply-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई सिविल के पदों पर भर्ती, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई सिविल के पदों पर भर्ती, करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, भोजनगर (सोलन)
Updated Sat, 04 Apr 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर लोक निर्माण विभाग में जेई सिविल के 30 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। पहले बोर्ड ने 30 जनवरी को पोस्ट कोड 415 के तहत इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने नियुक्ति एवं पदोन्नति नियमों में कुछ खामियों के चलते चयन बोर्ड से इन पदों को वापस लेने को आग्रह किया था। चयन बोर्ड ने 13 फरवरी को अधिसूचना जारी कर इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया को वापस ले लिया था।
विज्ञापन
अब विभाग ने भर्ती एवं पदोन्नति नियम में कुछ संशोधन के बाद इन पदों को भरने के लिए चयन बोर्ड को कहा है। चयन बोर्ड ने इन पदों के लिए आवेदन एक से 30 अप्रैल तक मांगे हैं। इसके लिए आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास एवं सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। चयन बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही पोस्ट कोड 415 के लिए आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।