फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment of 60 new staff nurses started in IGMC

Shimla News: आईजीएमसी में 60 नई स्टाफ नर्सों की भर्ती शुरू

Tue, 08 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of 60 new staff nurses started in IGMC
अस्पताल में अभी रिक्त हैैं 450 पद
विज्ञापन


कोरोना काल में नर्सों ने दी हैं अस्पताल में सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में लंबे समय से रिक्त चल रहे नर्सों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईजीएमसी को जल्द ही 60 नई स्टाफ नर्सें मिल जाएंगी। इनमें से अधिकांश नर्सें कोरोना काल के दौरान कोविड वॉरियर्स के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।


आईजीएमसी प्रबंधन के अनुसार अस्पताल में वर्तमान में 863 स्टाफ नर्सों के पद स्वीकृत हैं लेकिन लगभग 450 पद रिक्त पड़े हैं। इससे ओपीडी, इमरजेंसी और विशेष चिकित्सा यूनिटों में कार्यभार प्रभावित हो रहा है। इन रिक्तियों को देखते हुए सरकार ने इन नर्सों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया। इन 60 में से 51 नर्सें कोरोना काल में अनुबंध पर कार्यरत रही थीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के अनुसार कोविड योद्धाओं को स्थायी भर्ती में प्राथमिकता दी जा रही है। यह निर्णय उनके अनुभव और सेवा भावना को मान्यता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आईजीएमसी के साथ अटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में भी इन नर्सों में से कुछ को तैनात किया जाएगा। इससे वहां आईसीयू और अन्य विभागों में लंबे समय से चल रही स्टाफ की कमी दूर होगी। चमियाना अस्पताल में अगले महीने रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत होनी है, जिसके लिए प्रशिक्षित स्टाफ की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article