फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment of 3600 teachers in himachal pradesh

3600 शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में शपथपत्र देंगे शिक्षा सचिव

Fri, 06 Jul 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 06 Jul 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
recruitment of 3600 teachers in himachal pradesh

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने एक महीने के भीतर 3600 पदों को भरने का फैसला लिया है। शिक्षा सचिव 11 जुलाई को प्रदेश हाईकोर्ट में शपथपत्र के माध्यम से भर्ती का प्लान बताएंगे। इसी कड़ी में वीरवार को दिन भर सचिव के कार्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर मंथन हुआ।

विज्ञापन


उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सहित कई अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। शिक्षा सचिव ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को टीजीटी और जेबीटी के बैचवाइज और कमीशन के माध्यम से जल्द भर्ती करने के आदेश दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक को टीजीटी से पीजीटी की पदोन्नति प्रक्रिया को समय पर पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन


बीते दिनों 700 जेबीटी के पद भरने को काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हुआ है। 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी कमीशन के माध्यम से भरे जाने हैं। 26 जून को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जेबीटी के 844 और पद भरने को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

recruitment of 3600 teachers in himachal pradesh

शिक्षा विभाग इन पदों को भी पूर्व में 700 पदों के लिए घोषित काउंसलिंग शेड्यूल में शामिल करने पर विचार कर रहा है। यह पद भी बैचवाइज और कमीशन से भरे जाने हैं। 1036 टीजीटी के नए पद भरने की भी सरकार ने मंजूरी दी है।

इसमें 37 फीसदी पद बैचवाइज और शेष कमीशन से भरे जाएंगे। 393 टीजीटी की बैचवाइज भर्ती का परिणाम निकलने वाला है। इसके अलावा 642 टीजीटी पदोन्नत कर पीजीटी बनाए जाने हैं। कुल मिलाकर एक महीने के भीतर शिक्षा विभाग में 3600 पद भरे जाने हैं।

सरकारी स्कूलों में एसएमसी से शिक्षक भर्ती करने के विकल्प पर भी शिक्षा विभाग ने काम शुरू कर दिया है। यह भर्ती सिर्फ दुर्गम क्षेत्रों के लिए होगी। सभी को एक समान अवसर देते हुए इस भर्ती को किया जाएगा। एसएमसी से भर्ती कब शुरू होगी, फिलहाल इसको लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

शहरी क्षेत्रों से सटे सरकारी स्कूलों में नियुक्त सरप्लस शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजने के लिए बीते दिनों किए गए युक्तिकरण से भी कई स्कूलों में शिक्षकों की रिक्तियां दूर की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed